चलते-चलते अचानक खराब हुआ झूला, 30 फीट ऊंचाई पर फंसे लोग.. मची चीख-पुकार

कटक में देर रात एक झूला अचानक खराब हो गया. जिससे जमीन से 30 फीट की ऊंचाई पर 8 लोग फंस गए. ऊंचाई पर फंसने से लोगों में चीख-पुकार मच गई. वहीं सूचना पर पहुंचे बचाव दल ने सभी का करीब 2 घंटे बाद रेस्क्यू किया.

Advertisement
झूले में 30 फीट की ऊंचाई पर फंसे लोग. (Photo: Screengrab) झूले में 30 फीट की ऊंचाई पर फंसे लोग. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • कटक,
  • 13 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 8:34 AM IST

ओडिशा के कटक में एक बड़ा हादसा होने से टल गया.  यहां मंगलवार रात बाली जात्रा में ज़मीन से लगभग 30 फीट की ऊंचाई पर एक झूला अचानक खराब हो गया. जिससे कम से कम आठ लोग लगभग दो घंटे तक फंसे रहे. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

झूले में फंसने के कारण घबरा गए थे लोग

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात लगभग 11 बजे हुई, जब बाली जात्रा के आठ लोग झूले पर थे और झूला अचानक रुक गया. पुलिस ने बताया कि एक महिला और दो बच्चों समेत सभी आठ लोगों को बाद में हाइड्रोलिक लिफ्ट की मदद से बचा लिया गया. 

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर के मेले में दर्दनाक हादसा... अचानक टूटकर गिरा झूला, 6 साल की बच्ची की मौत

झूले में फंसे परिवार के सदस्यों के अनुसार ज़मीन से दो घंटे से ज़्यादा समय तक झूले में फंसे रहने के कारण वे बेहद घबरा गए थे. कटक के डीसीपी खिलाड़ी ऋषिकेश ज्ञानदेव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बचाव अभियान की निगरानी की. इस दौरान हज़ारों लोगों ने ओडिशा अग्निशमन सेवा के जवानों की बहादुरी देखी.

चलते-चलते अचानक रुक गया झूला

डीसीपी ने कहा कि झूले में फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया है. झूले से निकाले गए लोगों को बाद में मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं, झूले से निकलने के बाद एक महिला ने बताया कि झूला चल रहा था. तभी अचानक ऊपर रुक गया.

Advertisement

झूला रुकने के बाद बच्चे पूरी तरह डर गए. क्योंकि झूले के रुकने से नीचे देखने पर डर लग रहा था. हालांकि, मौके पर पहुंचे बचाव दल ने सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »