ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला गहराता जा रहा है. इस बीच ट्विशा की शादी का वीडियो सामने आया है. लाल लहंगे में ट्विशा खुश नजर आ रही है. ट्विशा और समर्थ की जोड़ी तस्वीरों में बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रही है. दूल्हा-दुल्हन की खुशी, परिवारवालों की मस्ती, सब कुछ है इस शादी के वीडियो में. इसमें ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला भी नजर आ रही हैं. लेकिन शादी के 5 महीने के बाद ही ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होती है और ट्विशा को धूमधूाम से ब्याह कर लाने वाला समर्थ गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा-भागा फिर रहा है.