एकतरफा प्यार और छाती पर टैटू... पड़ोसी महिला के अंडरगारमेंट्स क्यों चुराने लगा 25 साल का युवक? सामने आई वजह

पैसों या कीमती सामान की चोरी की घटनाएं तो अक्सर सुर्खियों में आती हैं, लेकिन उज्जैन में एक ऐसा युवक पकड़ा गया, जो पड़ोसी महिला के अंडर गारमेंट्स चोरी कर लेता था. युवक से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने जो बताया वो सुनकर अफसर भी हैरान रह गए.

Advertisement
अंडरगारमेंट्स चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद. (Photo: Screengrab) अंडरगारमेंट्स चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद. (Photo: Screengrab)

रवीश पाल सिंह

  • उज्जैन,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:49 AM IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया. यह कोई सामान्य चोरी नहीं थी, न ही चोर को पैसों या कीमती सामान की तलाश थी. वह बार-बार एक ही घर के बाहर आता था और चुपचाप रस्सी पर सूख रहे कपड़ों में से महिला के अंडरगारमेंट्स चुराकर गायब हो जाता था.

पहले तो परिवार को लगा कि शायद किसी ने शरारत की होगी, लेकिन जब यह घटना बार-बार होने लगी तो मामला गंभीर हो गया. आखिरकार जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई, तो एक चौंकाने वाला सच सामने आया.

Advertisement

ये कहानी उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन इलाके की है. एक परिवार पिछले कुछ दिनों से अजीब परेशानी का सामना कर रहा था. घर की महिला रोज कपड़े बाहर रस्सी पर सूखने के लिए डालती थी, लेकिन अगले दिन कुछ कपड़े गायब होते थे.

यहां देखें Video...

हैरानी की बात यह थी कि बाकी कपड़े वैसे ही रहते, लेकिन महिला के अंडरगारमेंट्स गायब मिलते. शुरुआत में परिवार ने शरारत समझा, लेकिन जब यह सिलसिला कई बार दोहराया गया तो उन्हें शक होने लगा कि कोई व्यक्ति जानबूझकर ऐसा कर रहा है. परिवार ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाली.

CCTV में कैद हो गया चोर

जब परिवार ने फुटेज देखी तो सब हैरान रह गए. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि देर रात एक युवक धीरे-धीरे घर के बाहर पहुंचता है. वह पहले इधर-उधर देखता है, जैसे किसी के आने का इंतजार कर रहा हो या यह सुनिश्चित कर रहा हो कि कोई उसे देख न ले.

Advertisement

इसके बाद वह सीधे उस रस्सी के पास जाता है, जहां कपड़े सूख रहे होते हैं. कुछ सेकंड तक वह कपड़ों को टटोलता है और फिर महिला के अंडरगारमेंट्स लेकर वहां से निकल जाता है.

यह देखकर परिवार के लोग चौंक गए. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर कोई ऐसा क्यों करेगा. मामला अजीब था, इसलिए उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत मिलने के बाद चिमनगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की.

कुछ ही समय में पुलिस को शक हुआ कि फुटेज में दिख रहा युवक उसी इलाके का रहने वाला हो सकता है. जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को एक युवक पर संदेह हुआ, जिसका नाम अंकित था.

पुलिस ने जब 25 वर्षीय अंकित को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने जो सच बताया, वह सुनकर पुलिस भी कुछ देर के लिए हैरान रह गई.

एकतरफा प्यार बना अजीब जुनून

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से एकतरफा प्यार करता है.

उसने बताया कि वह लंबे समय से उस महिला को पसंद करता था. यही आकर्षण जुनून में बदल गया. इसी के चलते उसने महिला के घर के बाहर सूख रहे अंडरगारमेंट्स चुराने शुरू कर दिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बालकनी और छतों से चुराकर खुद पहन लेता था लेडीज अंडरगारमेंट्स ... ब्रा-पैंटी में सोते मिला, पुलिस ने यूं पकड़ा अजीब चोर

पुलिस के अनुसार, आरोपी की यह हरकत कई दिनों से चल रही थी, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी थी. अगर सीसीटीवी फुटेज सामने नहीं आती, तो शायद यह अजीब चोरी लंबे समय तक जारी रहती.

छाती पर बनवाया महिला के नाम का टैटू

जांच के दौरान पुलिस को एक और चौंकाने वाली बात पता चली. आरोपी अंकित ने अपनी छाती पर उस शादीशुदा महिला के नाम का टैटू भी बनवा रखा था. यह देखकर पुलिस को समझ आ गया कि युवक का यह एकतरफा प्यार अब सनक की हद तक पहुंच चुका था.

आरोपी कोई अजनबी नहीं था. वह उसी इलाके का रहने वाला था और शिकायत करने वाले परिवार का पड़ोसी ही निकला. जिस व्यक्ति को परिवार रोज अपने आसपास देखता था, वही रात के अंधेरे में ऐसी हरकत कर रहा था.

फिलहाल पुलिस ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उज्जैन का यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement