'दूसरे बिस्तर पर क्यों सोए?' उज्जैन के गुरुकुल में वेदपाठी छात्र की बर्बर पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन

Ujjain Gurukul video: उज्जैन के सांदीपनि क्षेत्र से विचलित कर देने वाला वीडियो सामने आया है. भारत सरकार के अधीन आने वाले महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान में एक वेदपाठी छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है.

Advertisement
पिटाई की घटना पर पुलिस ने लिया एक्शन.(Photo:Screengrab) पिटाई की घटना पर पुलिस ने लिया एक्शन.(Photo:Screengrab)

संदीप कुलश्रेष्ठ

  • उज्जैन,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST

अब तक तो स्कूलों में बच्चों की पिटाई के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन अब गुरुकुल जैसे संस्थान भी इससे अछूते नहीं रहे. उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर मार्ग पर स्थित महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान में एक वेदपाठी छात्र को निर्दयता के साथ पीटने का मामला सामने आया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

Advertisement

वीडियो की तारीख से स्पष्ट हो रहा है कि घटना सप्ताहभर पहले 15 मार्च की रात करीब 10 बजे की है. वीडियो में पिटाई करते दिखाई दे रहा व्यक्ति वहीं का शिक्षक दत्तदास है, जो छात्र को बेरहमी के साथ छड़ी से इसलिए पीट रहा है, क्योंकि वह दूसरे किसी बिस्तर पर सो गया था. 

वीडियो में सुनाई दे रही बातों में भी दत्तदास बच्चे से यही कह रहा है कि किसी और के बिस्तर पर क्यों सोते हो? तुम लोगों को अपने बिस्तर पर सोना नहीं आता क्या? वीडियो में संस्थान से जुड़े अन्य वेदपाठी भी साफ दिखाई दे रहे हैं. 

बहरहाल जब ये वीडिया वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आई और दोषी शिक्षक के खिलाफ तमाम धाराओं में प्रकरण दर्ज किया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद संस्थान की भाीतरी गतिविधियों पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. यह संस्थान भारत सरकार के अधीन आता है, इसलिए मामले में कोई भी जिम्मेदार प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं है.  देखें VIDEO:- 

बताया जाता है कि संस्थान में लगभग 75 छात्र संस्कृत वेदपाठ की शिक्षा के लिए अध्ययनरत हैं. ये सभी छात्र देश के अलग-अलग शहरों के हैं.

महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान परिसर के अंदर ही शिक्षा अध्ययन के साथ हॉस्टल सुविधा भी है, इसलिए विद्यार्थियों का संपर्क बाहरी लोगों से नहीं हो पाता और न ही बाहरी लोगों को अंदर जाने की अनुमति होती है. ऐसे में संस्थान के भीतर की गतिविधियों की जानकारी नहीं लग पाती. 

बहरहाल मामला संगीन है, अब देखना होगा कि जिम्मेदार इस पूरे मामले में कब तक और क्या कार्रवाई करते हैं. हालांकि वीडियो की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को चिंतामण थाने में दोषी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »