दिल्ली के कपल ने महाकाल मंदिर में रचाई सगाई, सिक्योरिटी एजेंसी पर 50 हजार का जुर्माना; इंस्टाग्राम से डिलीट करवाया वीडियो

उज्जैन के महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम में दिल्ली के जोड़े ने सगाई कर वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला. मंदिर समिति ने वीडियो डिलीट कराकर सुरक्षा एजेंसी पर 50 हजार का जुर्माना लगाया...

Advertisement
लड़का-लड़की ने गणेश मंडपम में पहनाई अंगूठी.(Photo:ITG) लड़का-लड़की ने गणेश मंडपम में पहनाई अंगूठी.(Photo:ITG)

संदीप कुलश्रेष्ठ

  • उज्जैन,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:25 PM IST

देश-दुनिया के लोग हर रोज उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं. इनमें कई लोग ऐसे होते हैं, जो महाकालेश्वर मंदिर के नियमों का उल्लंघन भी करते हैं. ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है. 

दरअसल, 26 मई को दिल्ली से आए एक जोड़े ने वीआईपी प्रोटोकॉल व्यवस्था से रसीद कटाकर मंदिर की भीतर ही सगाई की रस्म अदा कर ली. इतना ही नही,  इस जोड़े ने गणेश मंडपम में सगाई की और अंगूठी पहनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. जिसके बाद मंदिर समिति हरकत में आई और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम से वीडियो को डिलिट करवाकर मंदिर की सुरक्षा ऐजेंसी पर अर्थदंड की कार्रवाई की.

Advertisement

26 मई को दिल्ली से आए एक जोड़े ने वीआईपी प्रोटोकॉल व्यवस्था से मंदिर में प्रवेश किया और दोनों ने मंदिर के भीतर ही गणेश मंडपम में एक दूसरे को सगाई की रिंग पहनाई. दिल्ली से आए श्रद्धालु ने रिंग पहनाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हुए लिखा, ''जब महाकाल राजी तो क्या करेगा काजी''. 

जब से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मंदिर समिति ने तत्काल एक्शन लिया. मंदिर समिति ने सबसे पहले नियमों का उल्लंघन करने वाली पोस्ट को डिलिट करवाया और इसके बाद मंदिर स्तर पर कार्रवाई की. 

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने बताया, मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा एजेंसी पर 50000 का जुर्माना किया गया है. साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहे अटेंडर का सभी विशेष द्वारों से प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है. इसके लिए संबंधित प्रोटोकॉल और पुरोहित को चेतावनी जारी की गई है और संबंधित मंदिर कर्मचारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है. 

Advertisement

बता दें कि मंदिर में नियमों के उल्लंघन का ये पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी कई बार नियमों को तोड़ा जा चुका है. महाकाल मंदिर में फोन ले जाना प्रतिबंधित होने के बाद भी संबंधित व्यक्ति फोन लेकर मंदिर में पहुंचा और वीडियो भी बनाई. 

मंदिर समिति का कहना है कि इस मामले में नियमों को और सख्त किया जाएगा, ताकि आगे से कोई और श्रद्धालु इस तरह का कार्य मंदिर में न कर सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »