MP: सिंगरौली में अचानक घर में लगी आग, जिंदा जल गए दो मासूम

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में अचानक एक खेत में बनी झोपड़ी में आग लग गई जिसमें दो मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त झोपड़ी में 10 महीने की डौली गोंड और 3 साल के बाबूलाल सो रहे थे. जब तक लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े तब तक आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया था.

Advertisement
यह सांकेतिक तस्वीर है यह सांकेतिक तस्वीर है

aajtak.in

  • सिंगरौली,
  • 09 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:34 PM IST

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक झोपड़ी में आग लगने से दो बच्चों की मौत हो गई. बदझाड़ गांव में सोमवार दोपहर एक झोपड़ी में आग लग गई जिसमें 10 महीने की बच्ची और 3 साल के लड़के की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा मोरवा थाना क्षेत्र में हुआ. 

दो बच्चों की जलकर मौत

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना को लेकर मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों की पहचान 10 महीने की डौली गोंड और 3 साल के बाबूलाल के रूप में हुई है. जब आग लगी उस वक्त दोनों बच्चे खेत में स्थित झोपड़ी में सो रहे थे. आग इतनी तेज थी कि बच्चों को बचाने की हर संभव कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

Advertisement

त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस इसकी जांच कर रही है. घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और अंतिम संस्कार के लिए परिवार को 10,000 रुपये की सहायता राशि दी. मृतकों के परिवार को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव अधिकारियों को भेजा गया है.

घटना के बाद प्रशासन ने कहा है कि इस दुखद घटना की विस्तृत जांच की जाएगी और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी. पुलिस ने इस घटना में मामला दर्ज कर लिया है और जांच के बाद आग लगने के कारणों का खुलासा करेगी. अधिकारियों ने कहा है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »