Exclusive: 'शादी हुई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा...', सोनम ने मां को दी थी चेतावनी, लेकिन परिवार ने छिपा ली अफेयर की बात

Sonam Raghuvanshi Latest News: राजा के भाई विपिन ने बताया कि सोनम की मां को इस अफेयर की पूरी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इसे छिपाया. उनसे भी पूछताछ होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर सोनम के पिता को इसकी भनक होती, तो वे प्रेमी राज कुशवाह को नौकरी से निकाल देते, इसलिए सोनम की मां ने सारी बातें छिपाईं.

Advertisement
राजा के भाई विपिन ने किया बड़ा खुलासा. राजा के भाई विपिन ने किया बड़ा खुलासा.

अमृतांशी जोशी

  • इंदौर ,
  • 10 जून 2025,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

इंदौर के राजा हत्याकांड में नया मोड़ आया है. मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने 'आजतक' से खास बातचीत में सनसनीखेज खुलासे किए हैं. विपिन ने दावा किया कि सोनम ने शादी से पहले ही अपनी मां को चेतावनी दी थी कि अगर यह शादी हुई तो इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा.

विपिन के अनुसार, सोनम की मां को उसकी अफेयर की पूरी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इसे छिपाया. विपिन ने मांग की है कि सोनम की मां से भी पूछताछ होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर सोनम के पिता को इसकी जानकारी होती, तो वे राज कुशवाह (सोनम का प्रेमी) को नौकरी से निकाल देते, इसलिए ही सोनम की मां ने सारी बातें छिपाईं.

Advertisement

विपिन ने बताया कि शादी के महज तीन दिन बाद सोनम और राजा एक अन्य शादी में शामिल होने गए थे. वहां राजा ने अपने परिवार से शिकायत की थी कि सोनम उससे बात नहीं कर रही और एक कोने में मोबाइल पर व्यस्त रहती थी. राजा ने यह भी कहा था कि सोनम का ऐसा व्यवहार उसे बिल्कुल पसंद नहीं था. हालांकि, परिवार ने उसे समझाया कि नई शादी है, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा.

सबसे चौंकाने वाला दावा विपिन ने सोनम के मंगल दोष को लेकर किया. उन्होंने कहा कि सोनम का मंगल दोष बहुत प्रबल था और उसने सोचा कि राजा का मर्डर कर देने से उसका मंगल दोष खत्म हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: विधवा होकर प्रेमी राज कुशवाह से दूसरी शादी करने की थी प्लानिंग... हार्ट पेशेंट पिता का दिल रखने सोनम ने राजा रघुवंशी से कर ली अरेंज मैरिज

Advertisement

विपिन के मुताबिक, सोनम ने पहले से योजना बना रखी थी कि राजा की हत्या के बाद विधवा बनकर वह राज से शादी कर लेगी, ताकि कोई सवाल न उठाए. पुलिस अब इन दावों की जांच में जुट गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »