'विरोधी महिलाओं को भेजते हैं, कहते हैं- इसे पटा लो...' MP के विधायक प्रीतम लोधी का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में विधायक कुछ महिलाओं पर झगड़ा करने और उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने के लिए उकसाने जैसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वह यह भी कहते हैं कि कुछ महिलाएं 376 का मुकदमा लगवाने के इरादे से आती हैं. बेटे को भी ऐसी महिलाओं से बचकर रहने की सलाह देते हैं.

Advertisement
शिवपुरी से पिछोर के विधायक का वीडियो वायरल. (Photo: Screengrab) शिवपुरी से पिछोर के विधायक का वीडियो वायरल. (Photo: Screengrab)

मनोज भार्गव

  • शिवपुरी,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी मंच पर खड़े हैं और महिलाओं को लेकर ऐसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं, जिस पर अब विवाद हो रहा है. विधायक ने अपने भाषण में रेप केस से जुड़ी धारा 376 का भी जिक्र किया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

Advertisement

ये वीडियो शिवपुरी की खनियांधाना तहसील का है. यहां गुरुवार को पाल समाज की एक बैठक हुई थी. बैठक अहिल्याबाई की मूर्ति तोड़े जाने के मामले को लेकर बुलाई गई थी. इसी कार्यक्रम में प्रीतम लोधी भी पहुंचे थे. अब जरा उस वीडियो की कहानी समझिए. वायरल वीडियो में प्रीतम लोधी मंच से एक कथित घटना का जिक्र कर रहे हैं.

यहां देखें Video

वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि कुछ महिलाओं को डाक बंगले पर भेज दिया जाता है, ताकि वे उनके सामने झगड़ा करें. विधायक के मुताबिक, अगर ऐसी महिलाओं से वह कुछ कह दें, तो उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जा सकता है. इसके बाद वह धारा 376 का जिक्र करते हैं. वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है कि कुछ महिलाएं इस फिराक में आती हैं कि उनके खिलाफ 376 का मुकदमा दर्ज हो जाए. विधायक यह भी कहते सुनाई देते हैं कि विरोधी महिलाओं को यह कहकर भी भेजते हैं कि इसे पटा लो.

Advertisement

यह भी पढ़ें: आगरा में साध्वी प्राची का विवादित बयान: बोलीं- 'पीएम को गाली देने वाली लड़कियों की फोटो रख लो, कहीं बहू न बन जाएं'

इस दौरान विधायक हंसते हुए भी नजर आते हैं. इसके बाद वह अपने बेटे का जिक्र करते हुए कहते हैं कि उन्होंने उसे भी ऐसी महिलाओं से बचकर रहने की सलाह दी है. बस, इसी बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर घूम रहा है. विधायक के बयान में 376 शब्द का इस्तेमाल हुआ है और इसी वजह से वीडियो की चर्चा और बढ़ गई है.

खनियांधाना में पाल समाज की बैठक में ये बातें हुईं थीं. समाज की बैठक में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद थे. इसी दौरान विधायक प्रीतम लोधी ने मंच से भाषण दिया. कार्यक्रम खत्म होने के बाद उनके भाषण का यही हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है और इसको लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस शुरू हो गई है. हालांकि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद विधायक की ओर से इस बयान पर क्या सफाई दी गई है, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »