भोपाल: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, रेड में पकड़े 68 लड़के-लड़कियां

भोपाल पुलिस ने शनिवार देर रात कई स्पा सेंटरों पर छापेमारी की, जहां से टीम ने 68 लड़के-लड़कियों को पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटरों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं. उसी के आधार पर ये छापेमारी की गई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 05 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 6:44 AM IST

भोपाल पुलिस ने शनिवार देर रात कई स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट पर बड़ा एक्शन लिया है. क्राइम ब्रांच ने कई जगहों पर छापेमारी कर 60 से ज्यादा लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया है. वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्पा सेंटरों के संचालकों में हड़कंप मच गया.

पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटरों की आड़ में हो रहे देह व्यापार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. उसी के आधार पर शनिवार को छापेमारी की गई है.

Advertisement

250 पुलिसकर्मियों ने की छापेमारी

क्राइम ब्रांच ने बताया कि कमीशन के निर्देशों पर 250 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ नेहरू नगर, बागसेवनिया और एमपी नगर में छापेमारी की गई. इस दौरान कई लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक स्थित में पकड़ा गया.

68 लड़के-लड़कियां हिरासत में

क्राइम ब्रांच के अनुसार, शनिवार को छापेमारी के दौरान पकड़े गए 33 युवक और 35 युवतियों को हिरासत में ले लिया गया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »