'गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है...', रेत कारोबारी पर गोली चलाने दो सगे भाइयों का निकला जुलूस

सतना में रेत कारोबारी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर बाइक से पहुंचकर कारोबारी को गोली मारने का आरोप है. करीब आठ दिन की तलाश के बाद दोनों पकड़े गए हैं. पुलिस ने उनके कब्जे से 315 बोर का कट्टा बरामद किया और गिरफ्तारी के बाद उसी इलाके में पैदल जुलूस निकाला.

Advertisement
8 दिन बाद पकड़े गए आरोपी.(Photo: Screengrab) 8 दिन बाद पकड़े गए आरोपी.(Photo: Screengrab)

वेंकटेश द्विवेदी

  • सतना,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST

मध्य प्रदेश के सतना में रेत कारोबारी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर 28 सितंबर को कारोबारी संजय कुमार अग्रवाल पर गोली चलाने का आरोप है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का उन्हीं इलाकों में पैदल जुलूस निकाला, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम देकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक कट्टा बरामद किया गया है. कार्रवाई के दौरान आरोपी यह कहते हुए नजर आए, 'गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है.' दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: MP के सतना में धधकी बहुमंजिला इमारत, आग के बीच दो बच्चों का रेस्क्यू

दरअसल, यह घटना 28 सितंबर की रात की बताई जा रही है. संजय कुमार अग्रवाल अपने बेटे मोहित के साथ अस्पताल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान भुजवा मोहल्ले के पास एक पान की दुकान पर पान खाने के लिए रुके. तभी बाइक से पहुंचे दो युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी.

पान की दुकान पर रोका, कट्टे से चलाई गोली

Advertisement

आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों युवकों ने कट्टा निकालकर संजय अग्रवाल पर फायरिंग कर दी. गोली उनकी जांघ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गए. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. जांच के दौरान घटनास्थल और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई. साथ ही मुखबिरों की मदद से संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई गई. पुलिस को इसी जांच के दौरान दोनों भाइयों की पहचान के बारे में सुराग मिला.

पुलिस ने 22 वर्षीय उमर खान और उसके बड़े भाई 27 वर्षीय भइया खान उर्फ मकबूल को आरोपी के तौर पर चिन्हित किया. वारदात के बाद दोनों फरार चल रहे थे. करीब आठ दिनों तक तलाश के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 315 बोर का एक कट्टा भी बरामद किया गया है.

आठ दिन बाद गिरफ्तारी, फिर निकाला जुलूस

पुलिस के मुताबिक, उमर खान के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज है. वहीं, भइया खान उर्फ मकबूल पर रंगदारी और मारपीट के कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद उसी इलाके में पैदल जुलूस निकाला, जहां वारदात से जुड़े होने का आरोप है.

Advertisement

जुलूस निकालने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी की गई. इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में बरामद हथियार और CCTV समेत अन्य साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया गया है.

CSP ने बताया कैसे पकड़े गए दोनों भाई

सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि खैरमाई रोड पर सतना के व्यवसायी संजय अग्रवाल के ऊपर गोली चलाई गई थी. पुलिस ने तत्काल मामले में धारा 307 के तहत अपराध दर्ज किया था. विवेचना के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली हेमंत शर्मा ने अपनी टीम के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की.

सीएसपी के मुताबिक, पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भइया खान और उमर खान दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस अब फायरिंग के पीछे की वजह और वारदात में आरोपियों की भूमिका से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »