MP में जज साहब का रौब! खुद के घर नहीं आई लाइट तो पूरे शहर की कटवा दी बिजली

चित्रकूट में गुरुवार को तेज आंधी-तूफान के बाद 19 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से हालात बिगड़ गए. मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल होते ही रजौला फीडर पर विवाद की स्थिति बन गई, जिसके बाद कुछ समय के लिए फिर बिजली प्रभावित हुई. बिजली संकट से नाराज लोगों ने फीडर पर हंगामा किया.

Advertisement
लाइट कटने के बाद पावर स्टेशन पहुंचे आक्रोशित लोग. (photo: Screengrabs) लाइट कटने के बाद पावर स्टेशन पहुंचे आक्रोशित लोग. (photo: Screengrabs)

वेंकटेश द्विवेदी

  • सतना,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST

जब न्याय के देवता ही दबंगई पर उतारू हो जाए तो भला आम जनता किससे न्याय की गुहार लगाए. ऐसा ही कुछ मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले से आया है. जहां न्याय के देवता का वोल्टेज तब हाई हो गया जब 19 घंटे बाद भी उनके घर की बिजली गुल रही.

दरअसल गुरुवार की देर रात तेज आंधी तूफान के चलते पूरे चित्रकूट में 19 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही. मेंटिनेंस के बाद बिजली विभाग ने जैसे ही लाइट चालू की तो कुछ घरों की बिजली बहाल हो गई, लेकिन माननीय जज साहब रामावतार पटेल के घर पर बिजली नदारत रही. नतीजा चित्रकूट सिविल न्यायालय के जज रामावतार पटेल ने रजौला फीडर पहुंचकर जज सहाबी दिखाई और ऑपरेटर को भला बुरा बोलकर पूरे शहर की लाइट बंद करवा दी.

Advertisement

एसडीओपी की समझाइश के बाद शांत हुआ मामला
ऑपरेटर पवन सिंह की माने तो जज साहब ने उसे दो चार थप्पड़ भी रसीद किए. जज साहब के रौब और खौफ के आगे ऑपरेटर नतमस्तक हो गया और जहां एक बार फिर करीब 4 घंटे तक धर्मनगरी चित्रकूट अंधेरे में डूबी रही. उमस भरी गर्मी से परेशान लोग बिजली विभाग के रजोला फीडर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे. सैकड़ों लोग वहीं धरने पर बैठ गए, इसके बाद बिजली बिल ऑपरेटर द्वारा जज रामावतार पटेल के खिलाफ थाना चित्रकूट में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया गया.

जिसके बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे चित्रकूट एसडीओपी राजेश बंजारे ने लोगों को समझाया तब कही जाकर मामला शांत हुआ और चित्रकूट इलाके की बिजली बहाल हो सकी. जेई प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया कि हमारे कर्मचारी ने जो जानकारी हमको दी है, उसके हिसाब से मजिस्ट्रेट साहब यहां आए थे. उन्होंने दबाव देकर पूरे शहर की लाइट कटवा दी. जिससे शहर में अंधेरा हो गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »