रेप केस में अरेस्ट हुआ MP का मिर्ची बाबा, संतान प्राप्ति के लिए गई थी पीड़िता

MP News: वैराज्ञानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को भोपाल महिला पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया. पीड़ित महिला का आरोप है कि वह संतान की चाहत में बाबा से मिली थी और बाबा ने इसका ही फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. रसूखदार आरोपी ने पीड़िता को धमकाया भी था कि वह इसके बारे में किसी को नहीं बताए.

Advertisement
रेप के आरोप में मिर्ची बाबा गिरफ्तार (फोटो-आजतक) रेप के आरोप में मिर्ची बाबा गिरफ्तार (फोटो-आजतक)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल ,
  • 09 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019 में दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर सुर्खियों में आए वैराज्ञानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को भोपाल महिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मिर्ची बाबा पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था. पीड़ित महिला का आरोप है कि वह बाबा से मिली थी क्योंकि उसे संतान नहीं थी और बाबा ने इसका ही फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बाबा ने पीड़िता को धमकाया भी था कि वह इसके बारे में किसी को नहीं बताए.

Advertisement

पीड़िता के बयान के बाद कथित संत वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा पर धारा 376, 506 और 342 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.वैराज्ञानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को महिला से रेप के आरोप में कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. भोपाल में एक महिला की शिकायत पर FIR के बाद मिर्ची बाबा की ग्वालियर से गिरफ्तारी हुई थी. इसके बाद भोपाल में मंगलवार को करीब 4 घंटे लंबी पूछताछ भी की गई, जिसके बाद मिर्ची बाबा को भोपाल कोर्ट में पेश किया गया. अदालत में पेशी से पहले मिर्ची बाबा यह कहते नजर आए कि उन्हें फंसाया गया है.

पीड़िता राजधानी भोपाल के पड़ोसी जिले रायसेन की रहने वाली है. उसने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी शादी को चार साल हो चुके हैं. बच्चे नहीं हैं, इसलिए मिर्ची बाबा के संपर्क में आई थी. बाबा ने पूजा-पाठ कर संतान होने का दावा किया. उसे बुलाकर इलाज के नाम पर नशे की गोलियां खिलाकर रेप किया. घटना इसी साल जुलाई की है, विरोध करने पर बाबा बोला- 'बच्चा ऐसे ही होता है...'

Advertisement

इसके बाद महिला ने सोमवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद मिर्ची बाबा को देर रात ग्वालियर से गिरफ्तार कर भोपाल लाया गया, जहां उससे पूछताछ जारी है. मिर्ची बाबा मध्यप्रदेश के पूर्व CM और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के खास माने जाते हैं. एमपी के कमलनाथ सरकार में बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा भी मिला हुआ था. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »