राजगढ़ में रास्ते को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, गर्भवती महिला समेत आठ घायल, तीन की हालत गंभीर

राजगढ़ जिले के जीरापुर तहसील के गागोरनी गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया. इस झगड़े में एक गर्भवती महिला समेत आठ लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है.

Advertisement
रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद (Photo: Pankaj Sharma/ITG) रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद (Photo: Pankaj Sharma/ITG)

पंकज शर्मा

  • राजगढ़,
  • 23 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार को बड़ा विवाद हो गया. जीरापुर तहसील के गागोरनी गांव में हुए इस झगड़े में आठ लोग घायल हो गए जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है. तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें इलाज के लिए राजस्थान के झालावाड़ रैफर किया गया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक फरियादी दिनेश बैरागी ने पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने के रास्ते को लेकर आरोपी तस्लीम और उसके दस साथियों ने विवाद करते हुए लाठी और पत्थरों से हमला किया. हमले में उसके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए. सभी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीन लोगों को झालावाड़ भेजा गया.

रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद

घटना की जानकारी मिलते ही जीरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. तनाव की स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया. बाद में ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जीरापुर के इंदर चौराहे पर सड़क जाम कर दी. करीब दस मिनट तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस अधिकारियों ने समझाकर खुलवाया.

Advertisement

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

एसडीओपी खिलचीपुर धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है. घायलों का इलाज चल रहा है. फिलहाल गांव में शांति है और पुलिस हर स्थिति पर नजर रखे हुए है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »