कार्यक्रम में डेढ़ घंटा लेट पहुंचे मंत्री पीयूष गोयल, पैर छूकर लीला जोशी से मांगी माफी

केंद्रीय मंत्री ने डॉ. लीला जोशी के हाथ जोड़े और पैर छूकर देरी से आने के लिए माफी मांगी. ये देखकर वहां मौजूद लोगों को लगा कि लीना जोशी और पीयूष गोयल एक-दूसरे को पहले से जानते होंगे. मगर, लीला जोशी ने बताया कि मंत्री से उनकी पहली मुलाकात थी.

Advertisement
डॉ. लीला जोशी के पैर छूते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल. डॉ. लीला जोशी के पैर छूते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल.

aajtak.in

  • रतलाम,
  • 09 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

अक्सर ऐसा देखने को मिल जाता है जब किसी कार्यक्रम में अतिथि ही देर से पहुंचे. कुछ इसी तरह का मगर अनोखा मामला मध्य प्रदेश के रतलाम से सामने आया है. यहां बीजेपी का प्रबुद्धजन सम्मेलन था. इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि थे. ये कार्यक्रम पद्मश्री डॉ. लीला जोशी की की अध्यक्षता में हो रहा था. 

सम्मेलन में दोपहर डेढ़ बजे अतिथियों को पहुंचना था. अध्यक्षता करने वाली पद्मश्री डॉ. लीला जोशी समय पर पहुंच गई थीं. मगर, सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल डेढ़ घंटा लेट पहुंचे. स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री का संबोधन हुआ और उन्होंने सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. लीला जोशी का सम्मान किया. 

Advertisement

लोगों को लगा कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते होंगे

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने डॉ. लीला जोशी के हाथ जोड़े और पैर छूकर देरी से आने के लिए माफी मांगी. ये देखकर वहां मौजूद लोगों को लगा कि लीना जोशी और पीयूष गोयल एक-दूसरे को पहले से जानते होंगे. मगर, लीला जोशी ने बताया कि मंत्री से उनकी पहली मुलाकात थी. उन्होंने सम्मान करते हुए पैर छुए और देरी से साने के कारण माफी मांगी. डॉ. लीला जोशी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री से उन्होंने कहा कि देश अब राम राज्य की ओर बढ़ रहा है.

प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनाने का आह्वान

इससे पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंच पर पहुंचते ही डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सामने दीप जलाया. फिर प्रबुद्धजन सम्मेलन 'कल, आज और कल हर दिन आगे बढ़ता मध्य प्रदेश' पर मौजूद लोगों को संबोधित किया. 42 मिनट 16 सेकंड के संबोधन में गोयल ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया.

Advertisement

कहा कि बीजेपी शासन में चौतरफा तरक्की हुई है. मध्य प्रदेश की जीडीपी 18 वर्षों में बढ़ी है. देश को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में 140 करोड़ लोगों का योगदान है. पीएम मोदी ने बहुत विकास कार्य किए हैं. केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनाने का आह्वान किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »