'फरमान को केरल के प्रभावशाली लोगों का साथ', मोनालिसा के पिता का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस ने मदद के बजाय मुझे वहां से भगाया

CM Mohan Yadav Monalisa Appeal: खरगोन के महेश्वर की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी का मामला अब एक बड़े विवाद में तब्दील हो चुका है. पिता के गंभीर आरोपों और मुख्यमंत्री मोहन यादव से लगाई गई गुहार ने इस घटना को राजनीतिक और सामाजिक मोड़ दे दिया है.

Advertisement
केरल से आए लोगों पर पिता ने लगाया गंभीर आरोप.(Photo:Screengrab) केरल से आए लोगों पर पिता ने लगाया गंभीर आरोप.(Photo:Screengrab)

उमेश रेवलिया

  • खरगोन,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

प्रयागराज महाकुंभ में अपनी नीली आंखों के जादू से रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनी मोनालिसा भोंसले की शादी ने मध्य प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी और समाज में हड़कंप मचा दिया है. पर्यटन नगर महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा ने केरल में अपने प्रेमी फरमान अली से मंदिर में शादी कर ली है. इस घटना के बाद उनके पिता जयसिंह भोंसले ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपनी बेटी को वापस दिलाने की भावुक अपील की है.

Advertisement

मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने 'आजतक' को बताया कि उनकी बेटी ने दो फिल्मों में काम किया था. इसी दौरान 2 मार्च को केरल से कुछ लोग आए जिन्होंने उसे बड़ी फिल्म दिलाने और एक्टिंग सिखाने का भरोसा दिलाया. पिता के अनुसार, उन्हें और उनकी बेटी को एक्टिंग ट्रेनिंग के बहाने केरल बुलाया गया था.

एयरपोर्ट से बेटी को उठाकर ले गए
पिता का आरोप है कि जब वे एयरपोर्ट से वापस आने वाले थे, तभी अचानक कुछ लोग आए और उनकी बेटी को साथ ले गए.

जयसिंह ने रुआंसा होकर कहा, "मेरी बेटी बहुत भोली है, वह मुझे एक मिनट के लिए भी नहीं छोड़ती थी. लेकिन उसे गुमराह किया गया है. मुझे केरल से भगा दिया गया और कहा गया कि आपका यहां कोई काम नहीं है. मुझे तो यह लव जिहाद का मामला ही लग रहा है."

Advertisement

पुलिस ने कहा- बेटी बालिग है
जयसिंह केरल के संपन्नूर पुलिस स्टेशन भी पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें कोई राहत नहीं मिली. पुलिस ने यह साफ कह दिया कि मोनालिसा 18 वर्ष की हो चुकी है और एक बालिग नागरिक होने के नाते वह अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने और शादी करने के लिए स्वतंत्र है. देखें VIDEO:- 

प्रभावशाली लोगों का समर्थन
मोनालिसा के पिता का गंभीर आरोप है कि केरल में इस अंर्तधार्मिक विवाह को वहां के कुछ प्रभावशाली लोगों का समर्थन हासिल था. इसी वजह से केरल पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की. अब मध्य प्रदेश सरकार से इस मामले में दखल देकर न्याय दिलाने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें: 'लड़की हिंदू है और हम मुस्लिम जाट...', मोनालिसा से शादी पर फरमान के पिता जफर अली नाराज, बोले- यह उसकी पहली गलती

महेश्वर में आक्रोश
मोनालिसा पारदी समुदाय से आती हैं, जहां उनकी सफलता को पूरे समाज की जीत माना जा रहा था. अब मुस्लिम युवक से शादी की खबर के बाद पूरे वार्ड नंबर 9 में सन्नाटा है. समाज के लोग इस बात से दुखी हैं कि जिसे वे 'हीरोइन' के रूप में देख रहे थे, उसका भविष्य अब क्या होगा.

मोहन यादव से भावुक अपील

Advertisement

मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने कहा, "मेरी लड़की ने देशभर में महेश्वर का नाम ऊंचा किया था. मोहन यादव सर, उसे सुरक्षित वापस ला दो."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »