BJP नेता मनोहरलाल धाकड़ को NHAI कर्मचारियों ने किया था ब्लैकमेल, वीडियो डिलीट करने के एवज में मांगे पैसे!

BJP नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक महिला के साथ गंदी हरकत करते हुए वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का है और 13 मई को हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया था.  

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में मनोहरलाल धाकड़. पुलिस गिरफ्त में मनोहरलाल धाकड़.

aajtak.in

  • मंदसौर ,
  • 26 मई 2025,
  • अपडेटेड 2:08 PM IST

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखने वाले BJP नेता मनोहरलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में ब्लैकमेलिंग का पहलू भी सामने आया है, जिसकी फिलहाल पड़ताल जारी है. 

भानपुरा थाना प्रभारी रमेशचंद्र डांगी ने बताया कि बनी गांव के निवासी मनोहरलाल धाकड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है. वायरल वीडियो में दिख रही महिला उनकी पुरानी दोस्त है, जिसकी पहचान हो चुकी है. परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, वीडियो में दिख रही सफेद कार (MP 14 CC 4782) धाकड़ के नाम पर रजिस्टर्ड है.

Advertisement

मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि इस मामले में ब्लैकमेलिंग का एंगल भी सामने आया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के हाइवे कंट्रोल रूम से वीडियो लीक होने की आशंका है. कंट्रोल रूम के संबंधित अधिकारियों को सूचना पत्र जारी कर जानकारी मांगी गई है कि घटना के समय ड्यूटी पर कौन लोग थे? जिनकी संलिप्तता पाई जाएगी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी.

उन्होंने कहा कि अपराध दर्ज होने के बाद आरोपियों को तलब कर नोटिस दिया गया है. ब्लैकमेलिंग के संबंध में मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर भी पूछताछ की गई. घटना के बाद के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. NHAI की संबंधित एजेंसी के ड्यूटी स्टाफ से भी पूछताछ हो रही है. यदि किसी की भूमिका पाई गई, तो उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा. महिला सह-आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है. पूरे मामले में गिरफ्तारी और जांच की प्रक्रिया चल रही है.

Advertisement

मनोहरलाल  धाकड़ के खिलाफ भानपुरा थाने में BNS की धारा 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य), 285 (सार्वजनिक मार्ग अवरोध), और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

धाकड़ को उज्जैन में रजिस्टर्ड धाकड़ महासभा ने राष्ट्रीय सचिव के पद से बर्खास्त कर दिया है. उनकी पत्नी सोहन बाई मंदसौर जिला पंचायत की वार्ड नंबर-8 से सदस्य हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है, साथ ही महिला की तलाश जारी है.

बता दें कि मनोहरलाल धाकड़ का एक महिला के साथ गंदी हरकत करते हुए वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का है और 13 मई को हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया था.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »