MP का करोड़पति सिपाही: ₹97 करोड़ के लेनदेन का मिला रिकॉर्ड, क्या सौरभ शर्मा की डायरी में हैं रसूखदारों के नाम? हवाला एंगल से भी जांच

Bhopal Raid News Today: लोकायुक्त के छापे में कई तरह के दस्तावेज और डायरियां भी बरामद हुई हैं, जिसे लेकर भी कहा जा रहा है कि उसमें कई रसूखदारों के नाम शामिल हैं. हालांकि, अभी तक की जांच में सौरभ शर्मा का किसी राजनेता से सीधा कोई लिंक नहीं जुड़ा है. 

Advertisement
IT टीम ने कार से बरामद किया था कैश और गोल्ड. (फाइल फोटो) IT टीम ने कार से बरामद किया था कैश और गोल्ड. (फाइल फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 24 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

पिछले एक हफ्ते से मध्य प्रदेश के सियासी माहौल को गरमा देने वाले लोकायुक्त छापे के मुख्य आरोपी पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा कहां है? फ़िलहाल लोकायुक्त को अब तक इसकी ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है. अब सौरभ शर्मा के नाम समन जारी किया गया है.

लोकायुक्त डीजी जयदीप प्रसाद ने बताया कि मामले में सौरभ शर्मा, चेतन गौर के साथ-साथ शरद जायसवाल नाम के एक शख्स को आरोपी बनाया गया है, क्योंकि उसके नाम से भी कुछ संपत्तियों के दस्तावेज छापों में मिले हैं. अभी भी जानकारी नहीं कि सौरभ कहां है, इसलिए उसे सम्मन जारी किया गया है. सौरभ देश और विदेश में कहीं भी हो, उसे यहां लाया जाएगा.

Advertisement

हवाला एंगल से भी जांच
लोकायुक्त डीजी जयदीप प्रसाद ने बताया कि सौरभ शर्मा के हवाला नेटवर्क से जुड़े होने की संभावना के चलते इस पहलू पर भी जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक की विवेचना में हवाला नेटवर्क का कोई सबूत सामने नहीं आया है.

क्या डायरी में हैं कई रसूखदारों के नाम?
दरअसल, लोकायुक्त के छापे में कई तरह के दस्तावेज और डायरियां भी बरामद हुई हैं, जिसे लेकर भी कहा जा रहा है कि उसमें कई रसूखदारों के नाम शामिल हैं. हालांकि, अभी तक की जांच में सौरभ शर्मा का किसी राजनेता से सीधा कोई लिंक नहीं जुड़ा है. 

यह भी पढ़ें: जंगल में खड़ी कार में 52 KG सोना और 9 करोड़ कैश, आखिर कहां से आया?

सूत्रों के मुताबिक, सौरभ के ठिकानों से मिली डायरियों में दिसंबर 2024 तक करीब 97 करोड़ के लेनदेन का रिकॉर्ड है, जिसकी जांच की जा रही है. फ़िलहाल सारे दस्तावेज और डायरी अभी सील हैं, लेकिन डीएसपी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में डीजी लोकायुक्त ने तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है, जो इस केस की विवेचना करेगी. 

Advertisement

टीम यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि करोड़ों के लेनदेन का रिकॉर्ड यदि डायरी में है तो यह रकम आई कहां से और यह रकम जाना किसके पास थी? फ़िलहाल जांच की दिशा इसी खुलासे पर निर्भर करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »