पोस्टिंग के बदले महिला प्रोफेसर से 4 लाख घूस मांग रहा था टीचर, लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने एक कॉलेज सहायक प्रोफेसर आत्माराम सोलंकी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है. आरोप है कि वह महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्टिंग कराने के नाम पर पैसे मांग रहा था. शिकायतकर्ता मनोज वास्केल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसे 50 हजार रुपये लेते ढाबे से गिरफ्तार किया गया. आरोपी पर कुल 4 लाख रुपये मांगने और पहले 1 लाख रुपये लेने का आरोप है. मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत जांच जारी है.

Advertisement
आरोपी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया. Photo ITG आरोपी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया. Photo ITG

aajtak.in

  • इंदौर,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को एक कॉलेज शिक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. आरोप है कि वह एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्टिंग करवाने के नाम पर पैसे मांग रहा था. लोकायुक्त डीएसपी सुनील टालन के मुताबिक, आरोपी की पहचान आत्माराम सोलंकी के रूप में हुई है, जो खरगोन जिले के मंडलेश्वर स्थित सरकारी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात है. उसे इंदौर जिले के निवासी शिकायतकर्ता मनोज वास्केल की शिकायत पर पकड़ा गया.

Advertisement

मंदसौर के बाद धार में मिली पोस्टिंग
जानकारी के अनुसार, आरोपी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक ढाबे पर गिरफ्तार किया गया. शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला वास्केल का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ था और उनकी पोस्टिंग पहले मंदसौर के दलोदा में हुई थी, बाद में उन्हें धार जिले में तैनाती मिली.

पोस्टिंग के 4 लाख मांगे
आरोप है कि आत्माराम सोलंकी ने दावा किया था कि उसने ही उसकी पत्नी की पोस्टिंग धार में करवाई है और इसके बदले 4 लाख रुपये की मांग की. शिकायत के अनुसार, आरोपी पहले ही 1 लाख रुपये ले चुका था और अब 3 लाख रुपये की और मांग कर रहा था.

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »