मदद करो साब! झोली फैलाकर कलेक्टर के पैरों में गिरी मां-बेटी... जनसुनवाई में मचा हंगामा

जबलपुर कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला, जब एक महिला और उसकी बेटी न्याय की गुहार लगाते हुए कलेक्टर के पैरों में गिर पड़ीं. महिला ने पड़ोसियों पर बेटी से छेड़छाड़, धमकी और उत्पीड़न का आरोप लगाया.

Advertisement
झोली फैलाकर कलेक्टर के पैरों में गिरी मां-बेटी (Photo: itg) झोली फैलाकर कलेक्टर के पैरों में गिरी मां-बेटी (Photo: itg)

धीरज शाह

  • जबलपुर,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

मध्यप्रदेश के जबलपुर में कलेक्ट्रेट में चल रही जनसुनवाई में उस वक्त हंगामा हो गया जब न्याय की गुहार लगा रही महिला और उसकी बेटी कलेक्टर के पैरों में गिर पड़ीं. परेशान हाल महिला अपनी बेटी के साथ सुरक्षा की मांग को लेकर पिछले कई महीनों से पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन जब उसे न्याय नहीं मिला तो उसने जनसुनवाई में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के पैर पकड़ लिए.

Advertisement

एकाएक पैरों में गिर गईं मां- बेटी

अचानक हुए इस घटनाक्रम से कलेक्टर भी हैरान रह गए और उन्होंने तत्काल मौके पर मौजूद अधिकारियों को पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करने की आदेश दिए. दरअसल घमापुर क्षेत्र में रहने वाली पूजा दुबे पड़ोस की कुछ असामाजिक तत्वों से पिछले कई महीनों से परेशान है.

बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट

पूजा दुबे का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लड़के उसकी बेटी को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे हैं. वे आए दिन छेड़छाड़ करते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं . इसकी शिकायत लेकर वह कई बार थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही. 

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके घर के पीछे भगवती बेन और उसके परिवार के सदस्य उसे अक्सर विवाद करते हैं. मारपीट करते हैं और गाली गलौज करके उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं. उसकी बेटी से छेड़खानी की जाती है शिकायत के बावजूद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही .

Advertisement

पुलिस अधीक्षक के पास भी जनसुनवाई में शिकायत दी जा चुकी है लेकिन पुलिस अधीक्षक ने भी कोई कार्रवाई नहीं की इसलिए आज वह कलेक्टर जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंची है. फिलहाल पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की जा चुकी है.
 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »