इंदौर: काम दिलाने के बहाने महिला से लूटे गहने, 200 CCTV जांच पुलिस ने पकड़ा

इंदौर में मजदूरी की तलाश में खड़ी एक महिला को जैन मंदिर में खाना बनाने का काम और 600 रुपये रोज दिलाने का झांसा देकर आरोपी मोटरसाइकिल पर साथ ले गया, फिर सराफा और सिंहासा ले जाकर मंदिर में गहने मना होने की बात कहकर उससे चांदी के गहने उतरवाकर फरार हो गया.

Advertisement
इंदौर में चोर को पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद पकड़ा इंदौर में चोर को पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद पकड़ा

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

इंदौर में काम दिलाने का झांसा देकर एक महिला के चांदी के गहने लेकर फरार हुए शातिर आरोपी को चंदन नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला को जैन मंदिर में खाना बनाने का काम दिलाने और 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिलने की बात कहकर भरोसे में लिया था. इसके बाद वह महिला के चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया. आरोपी के कब्जे से करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं.

Advertisement

यह मामला 12 जून का है. महिला खजराना चौराहे पर मजदूरी के लिए खड़ी थी. इसी दौरान एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा और चंदन नगर क्षेत्र के एक जैन मंदिर में काम दिलाने की बात कही. उसने महिला से कहा कि वहां खाना बनाने का काम मिलेगा और 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी भी दी जाएगी. महिला उसकी बातों में आ गई और आरोपी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर चली गई.

इसके बाद आरोपी महिला को पहले सराफा क्षेत्र और फिर ग्राम सिंहासा लेकर पहुंचा. वहां उसने महिला से कहा कि मंदिर में गहने पहनकर काम करने की अनुमति नहीं है. आरोपी ने महिला को विश्वास में लेकर उसके चांदी के आभूषण उतरवा लिए. इसके बाद वह मंदिर में बात करने का कहकर मौके से फरार हो गया.

शिकायत मिलने के बाद चंदन नगर पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े रास्तों पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की. फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र राठौर को गिरफ्तार कर लिया. उसके कब्जे से करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं. पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है.

Advertisement

इस तरह मजदूरी और काम दिलाने का लालच देकर एक महिला को निशाना बनाया गया, लेकिन पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आरोपी को पकड़ लिया. मामले में महिला के चांदी के गहने भी बरामद कर लिए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »