MP: पिता ने नहीं लौटाए पैसे, नशे में धुत बेटे ने पीट-पीट कर उतार दिया मौत के घाट

ग्वालियर के आरोन गांव में 65 साल के किसान बाबूलाल जाटव की उनके बेटे ने पैसों के विवाद में डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. महाशिवरात्रि की रात नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है.

Advertisement
हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Screebgrab) हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Screebgrab)

aajtak.in

  • ग्वालियर,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:01 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. घाटीगांव सर्कल के आरोन गांव में 65 साल के किसान बाबूलाल जाटव की उनके ही बेटे रवि जाटव ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना 15 फरवरी महाशिवरात्रि की रात की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, बाबूलाल जाटव के तीन बेटे और एक बेटी हैं. दो बेटे अलग रहते हैं, जबकि मझला बेटा रवि जाटव पिता के साथ ही घर में रहता था. महाशिवरात्रि के दिन रवि कांवड़ भरकर लौटा था. शाम करीब 6:30 बजे उसने पिता से कुछ दिन पहले दिए गए रुपए वापस मांगे. जब बाबूलाल ने पैसे देने से इनकार किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई.

Advertisement

 पैसों के विवाद में खून, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

कुछ देर बाद रवि शराब के नशे में दोबारा घर लौटा और फिर से पैसों की मांग करने लगा. पिता भी नशे में थे और गाली-गलौज के बीच विवाद बढ़ गया. गुस्से में रवि ने कमरे में रखा डंडा उठाया और पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर चोट लगने से बाबूलाल जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

घर में शोर-शराबा होने पर पड़ोसी एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. शुरुआत में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के पेट से लेकर सिर तक गंभीर चोटों की पुष्टि हुई. डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि नाजुक अंग पर लगी चोट के कारण मौके पर ही मौत हुई.

Advertisement

नशे में वारदात, आरोपी बेटा गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे रवि जाटव को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पिता द्वारा रुपए वापस न करने पर गुस्से में उसने डंडे से पिटाई की थी. एएसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement