गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 Kiss! लाइक और व्यूज के चक्कर में पहुंचा थाने, पुलिस ने युवक के हाथों से ही साफ कराए निशान

Gwalior Kissing Car Viral Video: ग्वालियर में रील का ऐसा भूत सवार हुआ कि युवक ने अपनी कार को ही 'किसिंग कार' बना दिया. कार पर लिपस्टिक के 3,400 निशान बनाकर जब युवक सड़क पर निकला तो वीडियो तो वायरल हुआ, लेकिन पुलिस ने भी बड़ा एक्शन ले लिया.

Advertisement
ग्वालियर में 'किसिंग कार' लेकर सरेराह घूम रहा था युवक.(Photo:Screengrab) ग्वालियर में 'किसिंग कार' लेकर सरेराह घूम रहा था युवक.(Photo:Screengrab)

हेमंत शर्मा

  • ग्वालियर,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:45 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर रील बनाने और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ का एक बेहद अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी कार को ही 'किसिंग कार' बना दिया. कार की पूरी बॉडी पर लाल रंग की लिपस्टिक से करीब 3400 Kiss यानी चुंबन के निशान बने हुए थे. सड़क पर ऐसी कार दौड़ती देख हर कोई हैरान रह गया, लेकिन रील का यह ट्रेंड युवक को भारी पड़ गया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर कार का वीडियो तेजी से वायरल हुआ और महज़ एक दिन में इसे 55 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए. हालांकि, वीडियो वायरल होते ही ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई और कार को जब्त कर लिया.

साढ़े 3 घंटे की मेहनत, विदेशी ट्रेंड देखकर बनाई थी रील

कार मालिक आदित्य सिकरवार के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर ट्रेंड सेट करने और फॉलोअर्स बढ़ाने के मकसद से यह अनोखा प्रयोग किया गया था. उसकी गर्लफ्रेंड ने विदेशी ट्रेंड से प्रभावित होकर कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से निशान बनाए थे. इस पूरी प्रक्रिया में गर्लफ्रेंड को करीब साढ़े तीन से चार घंटे का वक्त लगा था.

इसके बाद आदित्य कार को लेकर सिटी सेंटर से थाटीपुर इलाके की ओर फर्राटा भरते हुए निकल पड़ा, जिससे सड़क पर लोगों का ध्यान भटकने और यातायात नियमों के उल्लंघन की स्थिति पैदा हो गई. देखें VIDEO:- 

Advertisement

ट्रैफिक पुलिस ने काटा ₹5500 का चालान, थाने में खुद धोई कार

मामले का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कार के नंबर (MP 07...) के आधार पर जांच शुरू की और थाटीपुर इलाके से वाहन को रिकवर कर लिया.

ट्रैफिक सूबेदार अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक स्विफ्ट कार का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिस पर लिपस्टिक जैसे आपत्तिजनक मार्क्स बने हुए थे. वाहन चालक को थाने लाकर मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत 5500 रुपये का जुर्माना लगाया गया.  देखें VIDEO:- 

कार्रवाई के बाद युवक को अपनी गलती का अहसास हुआ. उसने स्वीकार किया कि उसे रील बनाने के चक्कर में यातायात नियमों के उल्लंघन का अंदाजा नहीं था. इसके बाद युवक ने पुलिस थाने परिसर में ही खुद अपने हाथों से कार पर बने लिपस्टिक के सभी निशानों को पानी से धोकर साफ किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »