ग्वालियर के टोल प्लाजा पर 'नो रोड, नो टोल' आंदोलन के दौरान हंगामा देखने को मिला. संत समाज और स्थानीय लोगों ने हाईवे को चौड़ा करने और खराब सड़क के चलते टोल न लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था.
महाराजपुरा थाना इलाके स्थित इसी दौरान एक युवक ने कथित रूप से टोल प्लाजा के केबिन में तोड़फोड़ कर दी और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए.
घटना के बाद टोल प्लाजा कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर हुए प्रदर्शन के दौरान एक युवक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. सीएसपी नागेंद्र सिकरवार का कहना है कि सोमवार को दोपहर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे इस युवक द्वारा तोड़े गए वहीं पूरे सामान तोड़फोड़ की गई.
घटना के वक्त संत समाज नो रोड, नो टोल के तहत प्रदर्शन कर रहा था. संतों की मांग है कि भिंड के हाईवे को चौड़ा किया जाए और जब तक सड़क दुरुस्त नहीं होती तब तक टोल न लिया जाए.
इसी प्रदर्शन के दौरान वहां एक युवक ने टोल प्लाजा के केबिन में तोड़फोड़ की. सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए. टोल प्लाजा कर्मियों ने इस आशय का मुकदमा दर्ज कराया है.
सर्वेश पुरोहित