No Road-No Toll प्रदर्शन में बवाल... संतों के आंदोलन के बीच भारी हंगामा, युवक ने टोल केबिन और कैमरे फोड़े

Gwalior Bhind Etawah: ग्वालियर के 'नो रोड नो टोल' आंदोलन के दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब एक युवक ने हिंसक रुख अपनाते हुए टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ कर दी. संत समाज और स्थानीय लोगों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बीच हुई इस घटना ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है.

Advertisement
बसपा नेता रक्षपाल सिंह राजावत पर हुई FIR दर्ज.(Photo:ITG) बसपा नेता रक्षपाल सिंह राजावत पर हुई FIR दर्ज.(Photo:ITG)

सर्वेश पुरोहित

  • ग्वालियर ,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

ग्वालियर के टोल प्लाजा पर 'नो रोड, नो टोल' आंदोलन के दौरान हंगामा देखने को मिला. संत समाज और स्थानीय लोगों ने हाईवे को चौड़ा करने और खराब सड़क के चलते टोल न लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था.

महाराजपुरा थाना इलाके स्थित इसी दौरान एक युवक ने कथित रूप से टोल प्लाजा के केबिन में तोड़फोड़ कर दी और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए.

Advertisement

घटना के बाद टोल प्लाजा कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर हुए प्रदर्शन के दौरान एक युवक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. सीएसपी नागेंद्र सिकरवार का कहना है कि सोमवार को दोपहर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे इस युवक द्वारा तोड़े गए वहीं पूरे सामान तोड़फोड़ की गई.

घटना के वक्त संत समाज नो रोड, नो टोल के तहत प्रदर्शन कर रहा था. संतों की मांग है कि भिंड के हाईवे को चौड़ा किया जाए और जब तक सड़क दुरुस्त नहीं होती तब तक टोल न लिया जाए.

इसी प्रदर्शन के दौरान वहां एक युवक ने टोल प्लाजा के केबिन में तोड़फोड़ की. सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए. टोल प्लाजा कर्मियों ने इस आशय का मुकदमा दर्ज कराया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement