इंदौर में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा देवी अहिल्याबाई स्मारक, 2028 के कुंभ मेले तक पूरा करने का लक्ष्य

Indore Ahilyabai Holker Memorial: इंदौर में 150 करोड़ की लागत से बन रहे देवी अहिल्याबाई स्मारक का सीएम मोहन यादव ने किया निरीक्षण. 2028 सिंहस्थ से पहले पूरा होगा काम. पढ़ें रिपोर्ट...

Advertisement
प्रोजेक्ट का सीएम मोहन यादव ने लिया जायजा.(Photo:ITG) प्रोजेक्ट का सीएम मोहन यादव ने लिया जायजा.(Photo:ITG)

aajtak.in

  • इंदौर ,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:27 PM IST

मध्य प्रदेश सरकार इंदौर में महान शासक देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और विरासत को प्रदर्शित करने के लिए 150 करोड़ रुपये की लागत से एक स्मारक बना रही है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लालबाग पैलेस के पास चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस स्मारक के एकीकृत विकास योजना में लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी, चंपा बावड़ी और एक शिव मंदिर को भी शामिल किया जाए, ताकि पर्यटक इन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को एक साथ देख सकें.

Advertisement

आर्किटेक्ट हिमांशु दुधवाडकर ने पीटीआई को बताया, "इस स्मारक को आधुनिक ऑडियो-विजुअल तकनीक के साथ डिज़ाइन किया जा रहा है, ताकि आने वाले लोग अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनकी उपलब्धियों को समझ सकें. इमारत का लगभग 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. इस परियोजना को 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है."

सुशासन और न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जानी जाने वालीं अहिल्याबाई होल्कर ने 1767 से 1795 तक इंदौर रियासत पर शासन किया.

उन्होंने कृषि, व्यापार और बुनाई उद्योग को बढ़ावा दिया. साथ ही, उन्होंने देश भर के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का निर्माण करवाया.

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने सरकारी महाराजा यशवंतराव अस्पताल में कैंसर और अन्य बीमारियों की जांच के लिए एक अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन भी किया. यह केंद्र पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत बनाया गया है.

Advertisement

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने इंदौर के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की ओर से नवरात्रि के दौरान आयोजित 'चुनरी यात्रा' में भी हिस्सा लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »