पूजाघर में रखे दीपक से सिलेंडर में लगी आग, बुजुर्ग महिला की मौत, चार लोग झुलसे

MP News: भिंड जिले में गैस सिलेंडर लीक होने से पूजाघर में रखे दीपक से आग लग गई. देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई. इससे एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. वहीं चार लोग झुलस गए हैं. इनमें एक महिला की हालत गंभीर है. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझ सकी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
घटना के बाद लगी भीड़. घटना के बाद लगी भीड़.

हेमंत शर्मा

  • भिंड,
  • 06 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

मध्य प्रदेश के भिंड में पूजा के दीपक से लीकेज गैस सिलेंडर में आग लग गई. इसके बाद आग पूरे घर में फैल गई. इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. वहीं चार लोग झुलस गए हैं. घटना उस वक्त हुई, जब घर के सभी सदस्य चाय पीने के लिए बैठे थे. 

दरअसल, भिंड के फूप इलाके के वार्ड 7 में रहने वाले मुकेश जोशी के घर में ये हादसा हो गया. घर में बच्चे और महिलाएं मौजूद थीं. महिलाएं चाय बनाने गईं तो पता चला कि सिलेंडर खत्म हो गया है. इसलिए दूसरे गैस सिलेंडर का उपयोग करने के लिए सिलेंडर का कैप खोला गया. इस दौरान अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने लगी. यह गैस इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर जल रहे पूजा के दीपक की लौ से आग पकड़ ली. इसके बाद पूरे घर में आग फैल गई.

Advertisement

इसकी चपेट में घर में मौजूद बच्चे और महिलाएं आ गए. घटना की जानकारी जैसे ही पड़ोसियों को मिली तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी. इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका. इस हादसे में बुजुर्ग महिला कमला देवी की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे और दो महिलाओं समेत चार लोग झुलस गए. सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वहां से रंजना नाम की महिला को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

लीकेज हो रहा था सिलेंडर

मृतक महिला के परिजन मुकेश जोशी ने कहा कि मेरे घर में दादी, चाचा, छोटी बहन और दूसरी चाची घर पर थे. कोई जेंट्स नहीं था. चाची चाय बना रही थीं, तभी सिलेंडर खत्म हो गया, इसके बाद आंगन में रखा दूसरा सिलेंडर उन्होंने खोला. सिलेंडर खोलते ही लीकेज होने की वजह से तेजी से गैस निकलने लगी. गैस पूरे घर में फैल गई.

Advertisement

देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई आग

इसके बाद पूजा वाले कमरे में दीपक जल रहा था, आग वहां तक पहुंच गई. आग ने विकराल रूप ले लिया. मेरी दादी कमरे में फंस गईं, उनका देहांत हो गया है. भतीजी और चाचा के लड़के का इलाज चल रहा है. चार लोग झुलसे हैं. वहीं एसआई ब्रजेश परमार ने कहा कि घटना में एक बुजुर्ग महिला की डेथ हुई है. विस्फोट नहीं हुआ है, लेकिन गैस में आग लग गई. गैस सिलेंडर को जंगल में ले जाकर फायर ब्रिगेड ने बुझाया. मामले की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »