राहुल गांधी के ग्वालियर-चंबल दौरे वाले दिन कांग्रेस को झटका, पार्टी विधायक रामनिवास रावत BJP में शामिल

MP News: इंदौर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम के बीजेपी में शामिल होने के अगले ही दिन चंबल की राजनीति के एक और बड़े कांग्रेसी चेहरे ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा है. 

Advertisement
CM मोहन यादव और नरोत्तम मिश्रा के बीच रामनिवास रावत. CM मोहन यादव और नरोत्तम मिश्रा के बीच रामनिवास रावत.

रवीश पाल सिंह

  • श्योपुर ,
  • 30 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

राहुल गांधी के ग्वालियर-चंबल दौरे वाले दिन कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस विधायक और एमपी कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष रामनिवास रावत बीजेपी में शामिल हो गए हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने रामनिवास रावत ने बीजेपी की सदस्यता ली.  

इंदौर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम के बीजेपी में शामिल होने के अगले ही दिन चंबल की राजनीति के एक और बड़े कांग्रेसी चेहरे ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा है. 

Advertisement

चंबल की राजनीति में अपना एक अलग मुकाम रखने वाले श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत विजयपुर सीट से 6 बार के विधायक हैं और पूर्व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के सामने लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं. रामनिवास रावत ओबीसी वर्ग के बड़े नेता माने जाते हैं. 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री रामनिवास रावत के साथ मुरैना महापौर शारदा सोलंकी भाजपा में शामिल हुए. CM यादव ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया. रावत के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भाजपा में शामिल हुए. 

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी आज चंबल के भिंड जिले के दौरे पर हैं. भिंड के एमजेएस स्टेडियम में राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सूरत के बाद इंदौर में भी 'खेला', कांग्रेस कैंडिडेट अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस लिया, BJP में शामिल

इससे एक दिन पहले इंदौर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया. यही नहीं, कांग्रेस छोड़कर अक्षय बम ने बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस दल बदल के ऑपरेशन में बड़ी भूमिका निभाई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »