ये क्या! मध्य प्रदेश विधानसभा सिर के बल खड़े हो गए कांग्रेस विधायक, गांधी प्रतिमा के सामने अनोखा विरोध

MP Assembly News: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज एक ऐसा नजारा दिखा जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने अपने खिलाफ दर्ज हुई FIR के विरोध में विधानसभा परिसर में अनोखा तरीका अपनाते हुए 'शीर्षासन' किया.

Advertisement
गांधी प्रतिमा के सामने MLA का शीर्षासन.(Photo:ITG) गांधी प्रतिमा के सामने MLA का शीर्षासन.(Photo:ITG)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

अपने बयानों और अनोखे अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाले श्योपुर विधायक बाबूलाल जंडेल ने आज मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में हलचल मचा दी. खुद पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए जंडेल ने गांधी प्रतिमा के सामने शीर्षासन कर अपना विरोध दर्ज कराया.

हाल ही में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्योपुर में निकली शिव बारात के दौरान विधायक बाबूलाल जंडेल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ FIR दर्ज की थी.

Advertisement

कांग्रेस ने इस कार्रवाई को 'षड्यंत्र' करार दिया है. सदन में कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष जानबूझकर विपक्षी विधायकों को निशाना बना रहा है. 

शीर्षासन करते हुए बातचीत
हैरानी की बात यह रही कि विधायक जंडेल ने शीर्षासन की मुद्रा में रहते हुए ही 'आजतक' से बात की और कहा, "मेरे खिलाफ द्वेषतापूर्वक कार्रवाई की गई है. सिर्फ इसलिए कि मैं विपक्षी दल का विधायक हूँ, मुझे निशाना बनाया जा रहा है. यह लोकतंत्र का अपमान है और मैं अपनी आवाज इसी तरह उठाता रहूंगा."

सदन में हंगामा और मांग
विधानसभा के अंदर भी कांग्रेस ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया. कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि विधायक जंडेल के खिलाफ दर्ज 'झूठी' FIR को तत्काल निरस्त किया जाए. उन्होंने इसे सरकार की दमनकारी नीति बताया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement