'महाराज' के चरणों में 'मोहन' के मंत्री! प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दोनों घुटने टेक ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैरों में रख दिया सिर

MP News: भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को रिसीव करने उनके तमाम समर्थक विधायक पहुंचे हुए थे. इसी दौरान गुलदस्ता भेंट करने के बाद प्रदुम्न सिंह तोमर ने घुटने टेकते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया के पैरों में अपना सिर रख दिया.

Advertisement
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैरों में सिर झुकाते प्रद्युम्न सिंह तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैरों में सिर झुकाते प्रद्युम्न सिंह तोमर

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल ,
  • 25 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के पहले प्रदुम्न सिंह तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगे नतमस्तक हो गए. भोपाल एयरपोर्ट पर हुए इस घटनाक्रम की तस्वीरें पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तोमर को केंद्रीय मंत्री सिंधिया का कट्टर समर्थक माना जाता है. 

दरअसल, सोमवार को राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था. राजभवन में होने वाले इस समारोह में शामिल होने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी नई दिल्ली से भोपाल आए थे. कार्यक्रम के कुछ देर पहले राजा भोज एयरपोर्ट पर सिंधिया को लेने उनके तमाम समर्थक विधायक पहुंचे थे. इसी दौरान गुलदस्ता भेंट करने के बाद प्रदुम्न सिंह तोमर ने घुटने टेकते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया के पैरों में अपना सिर रख दिया. यह देख सिंधिया ने तुरंत तोमर को अपने हाथों से  उठाया और गले लगाया. साथ ही फिर से मंत्री बनने की बधाई और शुभकामनाएं दीं. 

Advertisement

प्रदुम्न सिंह तोमर पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार में भी ऊर्जा मंत्री थे. साथ ही 2018 में बनी कांग्रेस सरकार में कमलनाथ के मंत्री थे. प्रदुम्न सिंह को ग्वालियर के 'महाराज' यानी ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा समर्थक माना जाता है. 

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहनाईं चप्पलें, जानिए क्यों?

साल 2020 में कांग्रेस छोड़कर अपने नेता सिंधिया के साथ बीजेपी का दामन थामने वालों में प्रदुम्न सिंह तोमर का नाम भी सबसे ऊपर आता है. तोमर ग्वालियर विधानसभा सीट पर पहले कांग्रेस और फिर बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए. 

उधर, मध्य प्रदेश के नए मंत्रीमंडल में शपथ लेने पर कैबिनेट मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर के घर समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की. देखें Video:-

CM मोहन यादव मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्री:-

1-प्रदुम्न सिंह तोमर
2-तुलसी सिलावट
3-एदल सिंह कसाना
4-नारायण सिंह कुशवाहा
5-विजय शाह 
6-राकेश सिंह 
7-प्रह्लाद पटेल 
8-कैलाश विजयवर्गीय
9-करण सिंह वर्मा 
10-संपतिया उईके 
11-उदय प्रताप सिंह 
12-निर्मला भूरिया
13-विश्वास सारंग
14-गोविंद सिंह राजपूत
15-इंदर सिंह परमार
16-नागर सिंह चौहान 
17--चैतन्य कश्यप 
18-राकेश शुक्ला 

Advertisement

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )
19-कृष्णा गौर 
20-धर्मेंद्र लोधी 
21-दिलीप जायसवाल 
22-गौतम टेटवाल 
23- लेखन पटेल 
24- नारायण पवार 

राज्यमंत्री -
25--राधा सिंह 
26-प्रतिमा बागरी 
27-दिलीप अहिरवार  
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »