MP: बागेश्वर धाम में टिन शेड गिरने से हादसा, एक की मौत... धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन मनाने आए थे श्रद्धालु

Bageshwar Dham: आरती के वक्त अचानक टिन शेड गिरने से मची भगदड़ के बाद यह हादसा हुआ. सुबह से हो रही बारिश के कारण भक्त शेड के नीचे खड़े थे.

Advertisement
बागेश्वर धाम हादसे का घायल. (इनसेट में धीरेंद्र शास्त्री) बागेश्वर धाम हादसे का घायल. (इनसेट में धीरेंद्र शास्त्री)

लोकेश चौरसिया

  • छतरपुर,
  • 03 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम में टिन शेड गिरने से बड़ा हादसा हो गया. घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 8 घायल हो गए हैं. मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने घायलों को अस्पताल भेज राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. 

दरअसल, गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के कारण बाबा बागेश्वर के भक्त टिन शेड के नीचे खड़े थे. इसी दौरान शेड गिरा तो भगदड़ मच गई और तमाम लोग नीचे गिर गए. 

Advertisement

इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला निवासी राजेश कौशल के ससुर श्यामलाल कौशल (50 वर्ष) की मौत हो गई. उनके शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

श्रद्धालु राजेश ने बताया कि शुक्रवार यानी 4 जुलाई को धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है. इसी के चलते उनका परिवार उत्तर प्रदेश से बागेश्वर धाम आया है. गुरुवार सुबह सभी लोग तैयार होकर शास्त्री के दर्शन करने पहुंचे थे. इस बीच हादसा हो गया.

हादसे में मृत श्यामलाल कौशल.

राजेश ने बताया कि टिन शेड से निकला लोहे का एंगल उनके ससुर श्यामलाल कौशल के सिर में लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इादसे में राजेश, सौम्या, पारुल, उन्नति समेत 8 घायल हुए हैं. देखें Video:- 

मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम सरकार के मुख्य पुजारी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं. वह सभाओं में धार्मिक कथाएं सुनाते हैं. उनका जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में हुआ था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »