भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कार और स्कूटर दौड़ाते दिखे युवक, VIDEO वायरल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक प्लेटफॉर्म पर कार और स्कूटर दौड़ाते नजर आ रहे हैं. यह घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कार और स्कूटर दौड़ाते दिखे युवक भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कार और स्कूटर दौड़ाते दिखे युवक

अमृतांशी जोशी

  • भोपाल,
  • 06 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक प्लेटफॉर्म पर कार और स्कूटर दौड़ाते नजर आ रहे हैं. यह घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 6 पर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए स्कूटर और कार लेकर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं. यात्रियों की आवाजाही के बीच इस तरह का स्टंट बड़ा हादसा भी बन सकता था.

Advertisement

वीडियो की जांच शुरू
वायरल वीडियो रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) के पास पहुंच गया है. RPF ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहे युवक कौन हैं और स्टेशन पर वाहन कैसे प्रवेश कर पाया.

रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन वीडियो के सामने आने के बाद स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.

जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह न केवल सुरक्षा में चूक का संकेत है, बल्कि आने वाले समय में यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाला भी हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »