फर्जी IPS ऋषि यादव चढ़ा भोपाल पुलिस के हत्थे, स्पेलिंग मिस्टेक से खुला राज; झांसी का रहने वाला है शातिर आरोपी

Bhopal Fake IPS Arrested: भोपाल की एमपी नगर पुलिस ने झांसी निवासी फर्जी IPS ऋषि कुमार यादव को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने इनकम टैक्स विभाग में नौकरी का झांसा देकर युवाओं से लाखों ठगे थे.

Advertisement
आरोपी ने खुद को बताया इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर.(Photo:ITG) आरोपी ने खुद को बताया इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर.(Photo:ITG)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल,
  • 31 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:09 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एमपी नगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने खुद को 2016 बैच का आईपीएस (IPS) अधिकारी बताकर दर्जनों बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी ऋषि कुमार यादव के रूप में हुई है.

Advertisement

आरोपी ऋषि कुमार यादव प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को निशाना बनाता था. करीब तीन महीने पहले उसने छात्रों से मुलाकात की और खुद को 2016 बैच का आईपीएस अधिकारी बताया. उसने दावा किया कि वह वर्तमान में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के पद पर डेपुटेशन पर कार्यरत है.

छात्रों को प्रभाव में लेने के बाद आरोपी ने उन्हें इनकम टैक्स विभाग में 'इंटेलिजेंस ऑफिसर' के पद पर सीधी भर्ती और मोटी सैलरी दिलाने का झांसा दिया. आरोपी ने बकायदा फर्जी इंटरव्यू आयोजित किए और नौकरी का पक्का भरोसा देकर करीब एक दर्जन युवाओं से लाखों रुपये ऐंठ लिए.

फर्जी जॉइनिंग लेटर में 'स्पेलिंग मिस्टेक' ने खोला राज

पैसे लेने के बाद आरोपी ने छात्रों को इनकम टैक्स विभाग के नाम से बने फर्जी जॉइनिंग लेटर भी थमा दिए. हालांकि, जब अभ्यर्थियों ने इन जॉइनिंग लेटर्स को ध्यान से पढ़ा, तो उसमें अंग्रेजी शब्दों की कई गलतियां (Spelling Errors) और भाषा-फॉर्मेट में गड़बड़ी नजर आई.

Advertisement

शक होने पर अभ्यर्थियों ने तुरंत पूरे मामले की शिकायत एमपी नगर पुलिस थाने में दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी ऋषि कुमार यादव को धर दबोचा.

बरामदगी और पुलिस की जांच कार्रवाई

मामले की जांच कर रहे एमपी नगर पुलिस के जांच अधिकारी शिवराज मुडोतिया के अनुसार, आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड, कई कूटरचित दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं.

पुलिस फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. जांच का मुख्य बिंदु यह है कि आरोपी ने अब तक भोपाल के अलावा किन-किन अन्य शहरों में युवाओं को अपना शिकार बनाया है और इस रैकेट में कौन-कौन शामिल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »