आजतक के मंच पर साहित्य के सितारों का महाकुंभ जारी है. साहित्य आजतक के डिजिटल संस्करण e-साहित्य आजतक के मंच से दूसरे दिन कथाकार, पटकथा लेखक, निर्देशक और लेखक स्वानन्द किरकिरे ने शिरकत की. भारत की ताकत पर कुछ कहने की एंकर मीनाक्षी कांडवाल के अनुरोध पर स्वानंद किरकिरे ने अपना चर्चित गीत बावरा मन देखने चला एक सपना सुनाया. साथ ही दिवंगत बॉलीवुड एक्टर इरफान खान को याद करते हुए उन्होंने गीत- ओ री चिरैया नन्हीं सी चिड़िया गीत भी गुनगनाया.