बरसात का मौसम गर्मी के बाद राहत लेकर तो आता है लेकिन इस मौसम में बीमारियां फैलने की आशंका भी सबसे ज्यादा होती है. चीजें खराब जल्दी होती हैं. कपड़े देर से सूखते हैं. घरों में सीलन आ जाती है और गीली चीजों से बदबू आना शुरू हो जाती है.
यही वो मौसम है जब हमें बहुत अधिक सावधानी से रहना होता है. बरसात के मौसम की एक सबसे बड़ी दिक्कत है, जूतों से बदबू आना. हालांकि पैरों से बदबू आने का मुख्य कारण बैक्टीरिया होते हैं लेकिन जिन लोगों को बहुत अधिक पसीना आता है या फिर जो लोग बहुत गंदे से रहते हैं, उनके जूते से भी बदबू आना शुरू हो जाती है. अगर जूते गंदे हैं तो गंदगी के पैर में चिपकने की आशंका भी बढ़ जाती है. ये गंदगी बाद में कई बीमारियों का कारण भी बन सकती है.
ऐसे में आप चाहें तो इन उपायों को अपनाकर अपने जूतों की बदबू दूर कर सकते हैं.
1. हर रोज एक ही जूता पहनने से परहेज करें. दो जोड़े जूते रखें और उन्हें बदल-बदलकर पहनें. इससे जूतों के भीतर मौजूद आपके और इससे बदबू पैदा नहीं होगी.
2. अपने जूतों के भीतर मेडिकेटेड इन-सोल लगाएं. इससे पसीना जल्दी सूख जाएगा.
3. जब भी बाहर से लौटें, जूतों को तुरंत उतार दें. जूते उतारने के बाद उनमें पेपर बॉल या फिर पेपर भर दें. अखबार अंदर की सारी नमी सोख लेता है जिससे बैक्टीरिया पनपने नहीं पाते हैं.
4. डालकर छोड़ दें. इससे नमी भी सूख जाएगी और बदबू भी नहीं आएगी.
5. अगर जूते गीले हो जाएं तो उन्हें ड्रायर से सुखा लें.
भूमिका राय