अगर आप लड़की है और भारत में रहती हैं तो आपने ने भी कई बार पब्लिक प्लेस पर खुद को अजीब तरह से घूरते लोगों के बीच पाया होगा. कई बार ये नजरें आपको अनसेफ फील करती हैं तो कई बार बेवजह की शर्म का सामना भी करना पड़ता है. कभी लोग आपको कपड़ों की वजह से जज करते हैं तो कभी मेकअप की वजह से.
हाल ही में 19 साल की फोटोग्राफर प्रियंका शाह ने लड़कियों की इसी समस्या को एक फोटो सीरीज के जरिए दिखाने की कोशिश की है. प्रियंका ने अपनी फ्रेंड ऐश्वर्या को इस सीरीज का हिस्सा बनाया है जिसमें उन्होंने बंगलरु के कई हिस्सों में जाकर फोटोज क्लिक की हैं. इन फोटोज में ऐश्वर्या ने टी-शर्ट और शॉटर्स पहने हुए हैं जोकि बहुत ही नॉर्मल है लेकिन ऐश्वर्या को देखकर लोगों के रिएक्शन नॉर्मल नहीं थे.
फेसबुक पर प्रियंका ने कहा कि लगातार लोगों के रिएक्शन और कमेंट्स मिल रहे थे लेकिन नेगटिव तरीके से. उनके देखने, उनकी बॉडी लैंग्वेज और उनका तरीका ऐसा था कि अगर कोई उस माहौल में मजबूत बनने की कोशिश भी करे तो ऐसा कर पाना मुश्किल है.
ऐसा अक्सर होता है कि लड़कियों को उनके मेकअप और कपड़ों से जज कर लिया जाता है. सबसे बड़ी बात ये है कि इस लिस्ट में सिर्फ पुरुष शामिल नहीं हैं महिलाएं भी लड़कियों को उनके कपड़ों के हिसाब से उनके बारे में राय बना लेती हैं.
देखिए प्रियंका की प्रोजेक्ट की कुछ ऐसी ही तस्वीरें जो सच्चाई बयां करती हैं...
ये अक्सर होता है कि जब आप शॉटर्स यह फिर कोई शॉर्ट ड्रेस पहनती हैं तो लोगों नजरें आपके पैरों पर जाती हैं.
आपके साथ भी कभी ऐसा कुछ हुआ है क्या?
आपको लगता है कि आपने कपड़े सही तरीके से पहने हैं लेकिन लोगों भी ऐसा लगे ये जरूरी नहीं है.
अब इस फोटो को देखकर आप क्या सोचेंगे.
वन्दना यादव