क्योंकि मां बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है...

यूं तो मां-बेटे का कनेक्शन ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता है लेकिन एक टाइम ऐसा भी आता है जब मां और बेटी एक ऐसा बॉन्ड शेयर करती हैं जो हमेशा के लिए उन्हें सबसे अच्छा दोस्त बना देता है...

Advertisement
मां-बेटी की तकरार में भी प्यार होता है. मां-बेटी की तकरार में भी प्यार होता है.

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्‍ली,
  • 11 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST

मां के साथ टीनएज में मेरा ऐसा रिश्ता था कि वो अगर बात सही भी कह रही हों तो मुझे ऐसा लगता था कि बस इनके पास प्रवचन देने के अलावा कोई काम नहीं. आपने ने भी कभी न कभी अपनी मां के साथ तकरार का, गुस्से का और कभी-कभी तो कई दिन तक बात न करने वाला रिश्ता जरूर बनाया होगा लेकिन टीनएज के बाद जब समझ आने लगती है तो मां धीरे-धीरे दोस्त बनने लगती हैं. ऐसा ही होता है मां-बेटी का रिश्ता तकरार, प्यार और एक-दूसरे को सपोर्ट करने का.

Advertisement

ऐसा ही एक एड आजकल यू-ट्यूब पर खूब देखा जा रहा है. मां के ग्रेस से एक बेटी को कैसे जलन होने लगती है और फिर शुरू होता है गलतफहती का दौर और फिर एक दिन कुछ ऐसा होता है कि बेटी का सारा गुस्सा मां पर फूट पड़ता है. लेकिन सही कहते हैं कि सकता है और ऐसा ही होता है इस कहानी में भी.

मां प्यार और दुलार से अपनी बेटी को समझाती है कि उसकी उम्र में ऐसा होता है लेकिन अगर वह उससे खुलकर बात नहीं करेगी तो चीजें सही नहीं गलत हो जाएंगी. इसीलिए तो कहते हैं कि अपनी मां की बात मानने में ही भलाई होती है क्योंकि मां बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement