कहीं आपके पार्टनर को भी तो नहीं है ये प्रॉब्लम?

इमोशनल होना अच्छा है लेकिन बहुत ज्यादा भावुक होना सही नहीं है. इसके चलते न केवल आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है बल्क‍ि आपके घरवालों और पार्टनर को भी दिक्कत हो सकती है.

Advertisement
रिलेशनशि‍प रिलेशनशि‍प

भूमिका राय

  • नई दिल्ली ,
  • 25 जून 2016,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST

रिश्ते इमोशन्स से ही बनते हैं लेकिन हर चीज की तरह इसकी अधिकता भी नुकसानदेह हो सकती है. कई बार बहुत अधि‍क इमोशनल लोगों के साथ जिंदगी बिताना मुश्क‍िल हो जाता है. ऐसे लोग ज्यादातर बातों को नेगेटिव तरीके से ही लेते हैं. उन्हें हमेशा यही लगता है कि उनके साथ गलत हो रहा है. इस वजह से उनके रिश्ते में भी खटास आ जाती है.

Advertisement

अगर आपका पार्टनर भी बहुत इमोशनल है तो इन उपायों से आप उसकी मदद कर सकती हैं.

उनकी बातों को ध्यान से सुनें
अपने और उनके साथ बैठकर प्यार से उनकी बातें सुनना, उनके अंदर सकारात्मक भाव उत्पन्न करता है. इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपने पति के साथ कुछ समय गुजारें ताकि आपको उनके दिमाग में चलने वाली बातों का पता लग सके.

उनका आत्मविश्वास जगाने में मदद करें
अगर आपको लगता है कि आपके पति हर वक्त उदास और नकारात्मक भाव से भरे रहते हैं तो उनके साथ बैठकर उनके मन की बात जानने की कोशिश करें. अगर वह अपने उदास होने की कोई भी सही वजह नहीं दे पाते तो उन्हें समझाएं कि आप उनके साथ हमेशा हैं और सब जल्द ही ठीक हो जाएगा.

उनके विश्वास को जीतें
अपने पति के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजारें और उन्हें स्पेशल फील कराती रहें. आपके ऐसा करने से वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय करने लगेंगे. आपकी थोड़ी सी एक्सट्रा केयर आपको उनके करीब ले आएगी और उनके लिए आपका साथ खुश रहने की बड़ी वजह बन जाएगा.

Advertisement

वजह जानने की कोशि‍श करें
जब आप उनके नजदीक रहेंगी तो आपको उनके स्वभाव और आदतों के बारे में पता चलने लगेगा. उनकी आदतों से पता लगाने की कोशिश करें कि क्या वजह है कि वह ऐसे हैं और

धैर्य बनाएं रखें
अपने पति की देखभाल करने में कई बार ऐसा होगा कि आप खुद को वक्त कम दे पाएंगी. ऐसे में धैर्य बनाएं रखें और खुद की पॉजिटिव सोच को कम न होने दें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement