क्या किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई है? क्या वो आपसे नाराज हैं? क्या उनकी नाराजगी आपको बर्दाश्त नहीं हो रही? अगर आपको उनका नाराज होना इतना बुरा लग रहा है तो बिना देर किए उन्हें मना लीजिए.
कई बार ऐसा होता है कि हम अनजाने में कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे सामने वाले को बुरा लग जाता है. भले ही हमारी इंटेंशन दुख पहुंचाने की न हो लेकिन सामने वाले का दिल तो दुखा है ही...अगर आपको इस बात का एहसास है तो बिना वक्त बर्बाद किए सामने वाले को मना लें.
अनजाने में हुई अपनी गलती के लिए माफी मांग लें. अपने साथी को ये समझाने की कोशिश करें कि आपकी ऐसी कोई इंटेंशन नहीं थी. बावजूद इसके हो तो उसे सॉरी बोलें और वादा करें कि आप भविष्य में ऐसी कोई भी बात करने से बचेंगी.
सॉरी बोलने के बाद भी अगर वो उस बात को भूल नहीं पा रहे हों तो माफी मांगने के लिए ये उपाय अपनाएं. इन उपायों को अपनाने से वो पलभर में खुश हो जाएंगे.
1. अगर उनकी नाराजगी अब तक बनी हुई है तो उनके पसंदीदा व्यंजन बनाएं. कोशिश करें कि ये व्यंजन ये आप ही बनाएं, हेल्पर नहीं. अगर वो चाव से खाना खाते हैं और आपकी तारीफ करते हैं तो इसका मतलब है कि उन्होंने आपको माफ कर दिया.
2. अगर आपको लगता है कि और आप ही ने उसे बड़ा कर दिया तो माफी मांग लीजिए. कुछ ऐसा कीजिए जिससे वो हंस दें.
3. उन्हें मनाने के लिए आप चाहें तो एक छोटी सी कविता भी लिख सकती हैं. अगर कविता नहीं लिख सकतीं तो एक छोटा सा नोट लिखें. जिसमें प्यार के साथ सॉरी भी लिखा हो.
4. उन्हें उनके पसंदीदा फूल देकर सॉरी बोल सकती हैं.
5. मॉर्निंग टी के साथ बैकग्राउंड में उनके पसंदीदा गाने प्ले करें.
भूमिका राय