कुछ लड़कियां अपने दिल की बात बताने में वक्त नहीं लगातीं पर वहीं कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो किसी पर जाहिर नहीं होने देती हैं कि उनके दिल में क्या चल रहा है. पर प्यार छिपाए नहीं छिपता. भले ही वो लड़की आपको जुबान से कुछ भी न कहे लेकिन अगर आप उसके व्यवहार पर गौर करें तो आपको कुछ अंदाजा तो हो ही जाएगा.
अगर वो आपकी दोस्त है और उसके मन में आपके लिए प्यार पनप रहा है तो वो कुछ अलग ढंग से पेश आना शुरू कर देगी. कई कहने में हिचकिचाती हैं और उम्मीद करती हैं कि सामने वाला शख्स उनके इशारे समझ ले. ऐसे में अगर आपको भी अपनी दोस्त में ये बदलरव नजर आ रहे हैं तो समझ लीजिए कि वो आपको मन ही मन पसंद करने लगी है.
1. अजीबोगरीब हरकतें करने लगना.
2. लड़ाई-झगड़े होने के बावजूद वो आपके साथ ही बनी रहेगी.
3. आपके साथ बन जाएगी.
4. आपकी बातों से उसे बहुत जल्दी ठेस भी पहुंच जाएगी.
5. आपको छेड़ना उसे अच्छा लगने लगेगा.
6. आपके लक्ष्य के बारे में ऐसे बातें करेगी जैसे वो उसी का हो.
7. कुछ समय पहले तक जिस लड़की को सजना-संवरना पसंद नहीं था, वो अचानक से सजने-संवरने लग जाएगी.
8. आपके घरवालों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहेगी.
9. किसी और लड़की का जिक्र भी उसे पसंद नहीं आएगा.
भूमिका राय