सुल्तान और अारफा से सीखें कैसे जोड़ें टूटे रिश्ते को...

प्यार मोहब्बत के कई सारे फलसफे हम फिल्मी दुनिया में देखते और सीखते हैं तभी तो 'दिलवाले दुल्हनिया ले जांएगे' जैसी लव स्टोरी हर कोई अपनी जिंदगी में चाहता है. पिछले दिनों रिलीज हुई 'सुल्तान' फिल्म में भी एक ऐसी ही प्रेम कहानी दिखी जो आपको प्यार के कई लैशन सिखाती है...

Advertisement
अनुष्का शर्मा और सलमान खान अनुष्का शर्मा और सलमान खान

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्‍ली,
  • 10 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST

प्यार के रिश्ते कभी हमें हिम्मत देते हैं तो कई बार यही नाते हमें अंदर तक तोड़ देते हैं. हर प्यार भरा रिश्ता नोंक झोंक और तकरार भरा होता है जिसमें बहुत प्यार छिपा होता है. हमारे इसी सुख दुख की कहानियों को हम कई फिल्मी पर्दे पर भी देखते हैं और उनसे जुड़ा महसूस करते हैं. ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि रील और रियल लाइफ में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है.

Advertisement

प्यार और फैमिली पर बनी न जानें कितनी फिल्मों ने हमारे दिल को छुआ है. हाल में आई फिल्म 'सुल्तान' में भी ऐसी ही एक लव स्टोरी दिखाई गई है जो हमें के कई मायने सिखाती है. यूं तो ज्यादातर लोग इसे सलमान के फैन होने के नाते देखने गए हैं और शायद देखने जाएंगे भी लेकिन सलमान के अलावा भी इस फिल्म बहुत कुछ है. आरफा की हिम्मत और सुल्तान के जज्बे की इस कहानी में एक टूटे हुए रिश्ते की फिर से जी उठने की कहानी भी देखने लायक है.

आइए जानें, ये पांच बातें जो आरफा और सुल्तान के प्यार से सीखने को मिलती हैं...

1. आरफा से सच प्यार सुल्तान को उसके लक्ष्य से जोड़ देता है और वह एक नकारे लड़की की छवि से निकलकर एक कामयाब आदमी बन जाता है. इसलिए तो कहते हैं सच्चा प्यार आपको फर्श से उठाकर अर्श पर पहुंचा देता है.

Advertisement

2. सुल्तान दिल टूटने के बाद भी और जब वह पहली पहलवानी प्रतियोगिता जीतता है तो उसका श्रेय वह आरफा को देता है क्योंकि उसके कड़वे शब्दों ने ही उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था और वह इस बात को अच्छी तरह समझता है.

3. प्यार और प्रोफेशनल जिंदगी में दोनों का तालमेल तब तक अच्छा चलता है जब तब दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं. जैसे ही ये एक धागा टूटता है उनका रिश्ता भी बिखर जाता है. इसलिए अपने रिश्ते में इस कड़ी को कमजोर न पड़ने दें और अपने साथी का और उसकी बात का हमेशा सम्मान करें.

4. एक मोड़ पर आकर दोनों का रिश्ता खत्म हो जाता है लेकिन प्यार बरकरार रहता है. इसका कारण होता है उनकी चुप्पी. जब कभी ऐसा हो तो चुप न रहें बलिक अपने दिल की सारी बातें अपने साथी से कह डालें.

5. सच्चा प्यार कभी हार नहीं मानता और ऐसा ही होता है में. जब सुल्तान को आरफा के साथ और प्यार की जरूरत होती है तो वह सबकुछ भूलकर वापस आती है. उसकी सारी गलतियों को माफ करके उसका साथ देती है और सुल्तान भी अपनी गलती के लिए उससे माफी मांगता है. इसलिए हमेशा अपने साथी को माफ करना सीखें और उसकी गलतियों का उसे एहसास भी कराएं.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement