कूलर चलाने से कमरे में हो गया है चिपचिपापन? कोने में रख दें 1 कटोरी ये सफेद चीज; गायब हो जाएगी सारी उमस

गर्मियों में कूलर चलाने से कमरे में उमस, सीलन और चिपचिपेपन बढ़ जाती है, जिससे लोग परेशान रहते हैं. अगर आप भी उनमें शामिल हैं तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कमरे के एक कोने में एक कटोरी मोटा नमक रख सकते हैं. ये देसी जुगाड़ कमरे से नमी सोख लेता है.

Advertisement
कूलर की नमी भरी हवा से कमरे में उमस और चिपचिपापन बढ़ जाता है.  (Photo: ITG) कूलर की नमी भरी हवा से कमरे में उमस और चिपचिपापन बढ़ जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:08 AM IST

बाहर की तपती गर्मी से छुटकारा पाने के लिए कूलर चलाना हर घर की जरूरत बन जाता है. लेकिन कूलर चलाने से हवा में उमस बढ़ जाती है, जिसकी वजह से शरीर में चिपचिपापन और कमरे में सीलन बढ़ने लगती है. लंबे समय तक कूलर चलने पर कमरे में नमी जमा होने लगती है, जिससे भारीपन महसूस होता है, बदबू आने लगती है और दीवारों या अलमारी में हल्की सीलन तक दिखाई देने लगती है. लोग समझ नहीं पाते कि आखिर ठंडक के साथ ये चिपचिपापन क्यों बढ़ रहा है.

Advertisement

ऐसे में लोग महंगे डिह्यूमिडिफायर या मशीनों का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बेहद सस्ता देसी जुगाड़ आपकी इस समस्या को हल कर सकता है? जी हां, कूलर वाले कमरे में एक कटोरी नमक रखकर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. ये छोटा सा उपाय कमरे की एक्स्ट्रा नमी कम करने में मदद कर सकता है. चलिए जानते हैं कि आपको कूलर वाले कमरे में एक कटोरी में नमक भरकर क्यों रखना चाहिए और इससे क्या फायदा होता है.

आखिर कूलर वाले कमरे में नमी क्यों बढ़ जाती है?
कूलर पानी की मदद से हवा को ठंडा करता है. इसी वजह से कमरे में लगातार नमी बनी रहती है. अगर कमरा बंद हो और सही तरह से वेंटिलेशन न हो, तो ये नमी धीरे-धीरे सीलन और बदबू की वजह बन सकती है. कई लोगों को कूलर चलाते समय चादर, तकिया या कपड़ों में भी हल्की नमी महसूस होने लगती है. इसी वजह से कमरे में चिपचिपापन लगने लगता है. 

Advertisement

नमक कैसे करता है मदद?
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे ये समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है और लोग परेशान होने लगते हैं. क्योंकि कमरे के उमस भरे माहौल में लोगों को और ज्यादा पसीने आते हैं. इसके साथ ही बदबू का भी सामना करना पड़ता है. उस वक्त एक कटोरी में नमक भरकर रखना बहुत मददगार साबित हो सकता है. दरअसल, नमक में नमी सोखने का गुण होता है. वैज्ञानिक भाषा में इसे हाइग्रोस्कोपिक कहा जाता है. इसका मतलब है कि नमक हवा में मौजूद एक्स्ट्रा नमी को अपनी तरफ खींच सकता है.

जब कमरे में नमक की कटोरी रखी जाती है, तो वो धीरे-धीरे हवा की नमी को सोखने लगता है. कुछ समय बाद नमक गीला दिखने लगता है, जो इस बात का संकेत है कि वो अपना काम कर रहा है. इसके साथ ही धीरे-धीरे कमरे में से सीलन की बदबू और उमस भी कम होने लगती है. 

कौन सा नमक इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद है? 
कमरे से नमी कम करने के लिए मोटा नमक ज्यादा असरदार माना जाता है. आप कटोरी में सेंधा नमक, समुद्री नमक या रॉक सॉल्ट भरकर रख सकते हैं. इनके दाने बड़े होते हैं और ये हवा की नमी को ज्यादा आसानी से सोख सकते हैं.

कूलर वाले कमरे में कहां रखें नमक की कटोरी?
आप कटोरी में नमक भरकर कूलर के पास, कमरे के किसी कोने में, खिड़की के आसपास और अलमारी या कपड़ों के पास में रख सकते हैं. ध्यान रखें कि कटोरी ऐसी जगह रखें जहां वह आसानी से गिरे नहीं.

इस्तेमाल करने का सही तरीका
अगर आप चाहते हैं कि आपके कमरे की सीलन और उमस सच में कम हो तो आपको इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका आना चाहिए. 

1. एक कांच या प्लास्टिक की चौड़ी कटोरी लें.
2. उसमें मोटा नमक भर दें.
3. कटोरी को कूलर वाले कमरे में रख दें.
4. हर 3-4 दिन में नमक चेक करें और अगर नमक ज्यादा गीला लगे तो उसे बदल दें.

क्या ये पूरी तरह सीलन खत्म कर देगा?
अगर कमरे में बहुत ज्यादा नमी, पानी का रिसाव या दीवारों में लीकेज है, तो सिर्फ नमक काफी नहीं होगा. लेकिन हल्की सीलन, बदबू और चिपचिपेपन को कम करने के लिए ये बहुत ही आसान, असरदार और सस्ता घरेलू उपाय है. साथ ही ये काफी मददगार माना जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement