आपकी ये आदत ले जा सकती है मौत के करीब, तुरंत सुधारें

यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी द्वारा बुधवार को प्रकाशित एक अध्ययन में यह बात सामने आई है. शोध के अनुसार, अमेरिका और जापान के 40 और इससे अधिक उम्र के 1,31,421 लोगों के टीवी देखने के तौर-तरीकों और समय का मूल्यांकन किया गया, जिसमें पता चला कि लगातार चार घंटे तक टीवी देखने वाले लोगों में खून का थक्का जमने की संभावना 35 फीसदी अधिक है.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST
  • टीवी देखने के दौरान हर 30 मिनट पर ब्रेक लेना जरूरी है.
  • ब्लड क्लॉटिंग की समस्या काफी खतरनाक साबित हो सकती है.

लोगों के मनोरंजन के लिए आजकल टीवी में कई तरह की फिल्में, वेब सीरीज आदि आने लगी हैं. इन्हें लोग काफी शौक से देखते हैं. बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें टीवी देखना इस हद तक पसंद होता है कि वह घंटों बैठकर बैक-टू-बैक कई फिल्में एक बार में ही निपटा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करना आपके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है? जी हां, हाल ही में हुए एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि लगातार एक ही जगह पर बैठकर 4 घंटे से ज्यादा टीवी देखना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इससे ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हो सकती हैं जो काफी घातक होती है.

Advertisement

फिजिकली एक्टिव लोगों को भी हो सकती है ये समस्या

यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी द्वारा प्रकाशित हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है. शोध के अनुसार, अमेरिका और जापान के 40 व इससे अधिक उम्र के 1,31,421 लोगों के टीवी देखने के तौर-तरीकों और समय का मूल्यांकन किया गया, जिसमें पता चला कि लगातार चार घंटे तक टीवी देखने वाले लोगों में खून का थक्का जमने की संभावना 35 फीसदी अधिक है. शोध के सह-लेखक डॉ. सेटर कुनुट्सर ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि अगर आप यह सोचते हैं कि फिजिकली एक्टिव लोगों को इसका सामना नहीं करना पड़ता तो आप गलत हैं, फिजिकली एक्टिव लोग भी अगर 4 घंटे से ज्यादा लगातार टीवी देखते हैं तो उन्हें भी ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हो सकती हैं.

टीवी देखते हुए ना करें फास्ट फूड का सेवन

Advertisement

इंग्लैंड में ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ प्राध्यापक कुनुत्सोर ने कहा कि अगर आप काफी लंबे समय तक टीवी में कुछ देख रहे हैं तो आपको बीच-बीच में ब्रेक जरूर लेना चाहिए. डॉ.सेतॉर कुनुत्सोर का कहना है कि टीवी देखने के दौरान हर 30 मिनट पर ब्रेक लेना जरूरी है. इसके अलावा इस दौरान फास्ट फूड या स्नैक्स खाने से बचना चाहिए इससे आपको मोटापे या हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. जिससे ब्लड क्लॉटिंग का जोखिम अधिक रहता है.

हर 30 मिनट में  स्ट्रेचिंग करना है जरूरी

कुनुत्सोर और उनके सहयोगियों द्वारा की गई शोध के अनुसार,  घंटों तक एक ही जगह पर बैठकर टीवी देखने से पैरों में खून का थक्का जमने के अधिक मामले पाए गए हैं. इसे डॉ. डीप वेन थ्रॉम्बोसिस कहते हैं.  कुछ मामलों में ब्लड क्लॉट टूटकर रक्तसंचार के जरिए फेफड़ों में जा सकता है, जो काफी जानलेवा साबित हो सकता है. ऐसे में शोधकर्ताओं ने सलाह दी कि टीवी देखते समय हर 30 मिनट में उठकर स्ट्रेचिंग जरूर करनी चाहिए. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement