Snake Safety Tips In Monsoon: बारिश में घर के अंदर अचानक घुस आए जहरीला सांप तो क्या करें? बस घबराहट में न कर बैठें ये 5 गलतियां

मानसून में सांपों का घर में घुसना एक डरावना अनुभव हो सकता है, लेकिन आपकी समझदारी ही आपकी सबसे बड़ी ढाल है. सांप यदि आपको घर में दिख जाए तो क्या करें और क्या न करें, इस बारे में जानेंगे.

Advertisement
बारिश में घरों में सांप आ जाना कॉमन है. (Photo: AI Generated) बारिश में घरों में सांप आ जाना कॉमन है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

Snake Safety Tips In Monsoon: मॉनसून शुरू होते ही मौसम तो अच्छा होने लगता है लेकिन यह मौसम अपने साथ कुछ अनचाहे खतरे भी लाता है. बारिश के दिनों में सांपों का घरों में घुसना आम बात हो जाता है. दरअसल, बिलों में पानी भर जाने के कारण ये जीव सूखी और सुरक्षित जगहों की तलाश में इंसानी बस्तियों की ओर रुख करते हैं. अक्सर लोग घर में सांप देखकर पैनिक हो जाते हैं और ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो जानलेवा साबित हो सकती हैं. आज हम आपको बताएंगे कि घर में अचानक सांप दिखने पर क्या करें और किन गलतियों से बचें.

Advertisement

छेड़छाड़ न करें

सबसे पहली और महत्वपूर्ण बात यह है कि सांप को छेड़ने की कोशिश न करें. लोग अक्सर डंडे या झाड़ू से उन्हें भगाने की कोशिश करते हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा एक्सटेंशन का कहना है, अधिकांश सांप तभी हमला करते हैं जब उन्हें खतरा महसूस होता है. उन्हें परेशान करना ही उन्हें काटने के लिए उकसाता है.

सांप पर नजर रखें

सांप बहुत फुर्तीले होते हैं और पल भर में फर्नीचर या किसी दरार में गायब हो सकते हैं. सांप पर दूर से नजर रखें ताकि रेस्क्यू टीम को उसके सटीक स्थान की जानकारी मिल सके. नजर हटी और सांप गायब हुआ, तो यह आपके लिए बाद में बड़ा खतरा बन सकता है.

सांप को मारने की भूल न करें

सांप को मारना न केवल पर्यावरण के लिहाज से गलत है बल्कि यह बेहद जोखिम भरा भी है. ऑस्ट्रेलियन म्यूजिटम का कहना है कि सांप को मारने की कोशिश के दौरान ही काटने की सबसे ज्यादा घटनाएं होती हैं. हमेशा किसी पेशेवर स्नेक कैचर की मदद लें.

Advertisement

सुरक्षित दूरी बनाए रखें

सांप से कम से कम 5 से 6 फीट की दूरी बनाए रखें. कई जहरीले सांप हमला करने के लिए एक निश्चित दूरी तक अपनी बॉडी को उछाल सकते हैं. किसी भी हालत में सांप को हाथ से पकड़ने की कोशिश न करें.

घरेलू नुस्खों और झाड़-फूंक से बचें

सांप काटने पर घर पर कोई भी घरेलू इलाज या झाड़-फूंक का सहारा न लें. सेंट्रल फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) का कहना है, सांप के काटने पर सबसे जरूरी है मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाना, ताकि उसे सही समय पर एंटी-वेनम मिल सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »