बागपत के चर्चित अंकित और इसरार हत्याकांड के मुख्य आरोपी महंत नरेशनाथ को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने 25 जुलाई को दोनों की हत्या कर शव मंदिर परिसर में दफनाने की बात कबूल की. जांच के अनुसार, अंकित की बहन से उसके संबंध थे और विरोध के चलते वारदात हुई. हत्या के बाद आरोपी हरिद्वार, नेपाल और फिर कोलकाता पहुंचा, जहां पहचान छिपाकर रह रहा था.