How to Reuse Old Glasses: पुराने चश्मों को फेंकने की न करें गलती, बचाएंगे आपके हजारों रुपये! जानें रीयूज करने के आसान तरीके

घर में पड़े पुराने चश्मे अक्सर बेकार लगते हैं और लोग उनको कबाड़ समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं. मगर आप नहीं जानते हैं कि यह बेकार लगने वाले चश्मे ही आपके काफी पैसे बचा सकते हैं. क्योंकि थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हें शानदार वॉल डेकोर में बदला जा सकता है, आइए आपको बताते हैं कि आप उनको कैसे दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement
पुराने चश्मे आपके बहुत काम आ सकते हैं. (PHOTO:ITG/AI) पुराने चश्मे आपके बहुत काम आ सकते हैं. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

How to Reuse Old Glasses: फैशन के लिए हो या फिर कमजोर आइसाइट के लिए लोग आजकल चश्मे खूब लगाते हैं.जो लोग फैशन के लिए लगाते हैं उनके पास आपको अलग-अलग स्टाइल के चश्मे में मिल जाएंगे. इसके अलावा जो लोग नजर के चश्मे में लगाते हैं, उनके पास भी काफी सारे पुराने और बेकार चश्मे घर पर पड़े होते हैं, जिनको वो कबाड़ समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिनको आप बेकार समझ रहे हैं वो आपके काफी सारे पैसे बचाने में मदद कर सकते हैं. 

Advertisement

घर में पड़े पुराने चश्मे अक्सर बेकार लगते हैं, लेकिन थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हें शानदार वॉल डेकोर में बदला जा सकता है. पुराने फ्रेम आपके कमरे को यूनिक, विंटेज और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं, सबसे अच्छी बात यह है कि इन DIY आइडियाज को बनाने में ज्यादा समय या पैसे की जरूरत नहीं पड़ती है और घर भी सुंदर लगता है. 

पुराने चश्मों का ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

फोटो फ्रेम वॉल आर्ट

अगर आपके घर में भी पुराने टूटे चश्मे पड़े हैं, तो आप उनके फ्रेम में अपनी छोटी-छोटी फोटोज लगाकर यूनिक फोटो वॉल तैयार कर सकते हैं. इसमें आप फैमिली फोटो, ट्रैवल मेमोरी या मिनी आर्ट प्रिंट्स लगाए जा सकते हैं, अलग-अलग डिजाइन वाले फ्रेम आपकी दीवार को क्रिएटिव और एस्थेटिक लुक भी देंगे.

मिनी हैंगिंग प्लांटर

अगर आपको प्लांट्स का शौक है, तो भी पुराने चश्मे में आपके बहुत काम आ सकते हैं. आप इन पुराने चश्मों को मिनी प्लांटर में बदल सकते हैं, इसके लिए आपको बस फ्रेम के अंदर छोटे नकली पौधे या एयर प्लांट्स लगाने हैं. फिर इसे रस्सी की मदद से दीवार पर टांग दें, जिससे घर को फ्रेश और मॉडर्न टच मिलेगा.

Advertisement

बोहो स्टाइल ड्रीम कैचर

आजकल होम डेकोर में सबसे ज्यादा ड्रीम कैचर का इस्तेमाल किया जा रहा है और बाजार में यह काफी महंगे मिलते हैं. लेकिन आप अपने पुराने फ्रेम से एक  सुंदर ड्रीम कैचर बना सकते हैं. जिसके लिए आप पुराने चश्मे के फ्रेम में कलरफुल धागे, मोती और पंख लगा लें और फिर वो बिल्कुल ड्रीम कैचर की तरह दिखाई देगा. इसे आप अपने बेडरूम या बालकनी में लगा सकते हैं. 

पुराने चश्मे घर सजाने में काम आ सकते हैं. (PHOTO:AI)

फेयरी लाइट वॉल डेकोर

अपने कमरे में आपको फेयरी लाइट को लगाना है तो भी आप पुराने चश्मों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपो बस चश्मे के फ्रेम पर छोटी फेयरी लाइट्स लपेटनी है और फिर उसे वॉल में लगाना है, जिससे आप शानदार वॉल डेकोरेशन में यूज कर पाएंगे. इसको लिविंग रूम या स्टडी कॉर्नर में  भी सजाया जा सकता है, जिसे देखकर मेहमान आपके घर की तारीफ करते नहीं थकेंगे.

पुराने सामान को रीयूज करने के ये आसान आइडियाज न सिर्फ घर को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि वेस्ट कम करने में भी मदद करते हैं. बस इसके लिए आपको थोड़ी क्रिएटिविटी की जरूरत होती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement