Anti Ageing treatment: उम्र बढ़ने का शरीर की एक नेचुरल प्रोसेस है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में कई बदलाव होते हैं और सबसे पहले उसका असर आपकी स्किन पर दिखना शुरू होता है क्योंकि स्किन पर झुर्रियां आ जाती हैं. लेकिन अब मेडिकल साइंस ने उम्र बढ़ने के लक्षणों को मात देना शुरू कर दिया है. हाल ही में कैलिफोर्निया का मामला सामने आया है जिसमें 70 साल की एक महिला ने कुछ ऐसा ट्रीटमेंट कराया कि रिकवरी के बाद उसे पहचनना मुश्किल हो रहा है. महिला को देखकर कोई भी उनकी उम्र 40 साल से अधिक नहीं बता सकता.
महिला के चेहरे की झुर्रियां गायब हो चुकी थीं और स्किन में वही कसाव लौट आई थी जो किसी 40 साल की महिला के चेहरे पर होती है. महिला ने इसके लिए कौन सा ट्रीटमेंट लिया, इस बारे में जान लीजिए.
लॉस एंजिल्स के फेशियल प्लास्टिक सर्जन और फेस एक्सपर्ट डॉ. कार्ल ट्रूस्डेल ने इस ट्रीटमेंट के लिए 'डीप प्लेन फेसलिफ्ट' (Deep Plane Facelift) तकनीक का इस्तेमाल किया था. ये तकनीक नॉर्मल फेसलिफ्ट के विपरीत स्किन की गहराई तक जाकर मसल्स पर काम करती है जिससे चेहरा खिंचा हुआ या आर्टिफिशियल नहीं लगता.
डॉ. ट्रूस्डेल के मुताबिक, वो महिला को नेचुरल और फ्रेश लुक देना चाहते थे ताकि कोई यह न कह सके कि उन्होंने कोई सर्जरी कराई है.
के मुताबिक, उम्र बढ़ने के साथ चेहरे का फैट और मसल्स अपनी जगह छोड़ देती हैं. इस सर्जरी में केवल स्किन को नहीं खींचा जाता बल्कि अंदरूनी मसल्स को वापस उनकी सही जगह पर रिपोजिशन किया जाता है.
यह SMAS-प्लेटिस्मा कॉम्प्लेक्स के नीचे काम करता है जहां लिगामेंट्स को रिलीज कर मसल्स को ऊपर उठाया जाता है, ताकि स्किन अलग न हो और टाइट लुक न आए. इससे गाल ऊंचे हो जाते हैं, जॉलाइन अच्छी और नेचुरल दिखती है और लंबे समय तक चलने वाले रिजल्ट मिलते हैं.
महिला की आंखों के नीचे के काले घेरे, लटकी हुई जॉलाइन और गर्दन की ढीली त्वचा को पूरी तरह ठीक कर दिया गया. सर्जरी के कुछ हफ्तों बाद जब सूजन कम हुई तो महिला का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
डॉ. कार्ल ने जब महिला के ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया तो लोगों के अलग-अलग कॉमेंट्स सामने आए. कुछ लोगों ने डॉक्टर के हुनर की तारीफ की तो वहीं कुछ लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि सिर्फ एक सर्जरी से कोई अपनी उम्र को 30 साल तक कम दिखा सकता है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी सर्जरी के लिए सही डॉक्टर और तकनीक का चुनाव बेहद जरूरी है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क