'रामायण' में शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, एक्ट्रेस के नाम का क्या है मतलब? खुद किया था खुलासा

'रामायण' में शूर्पणखा का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह के नाम के पीछे बेहद खास कहानी है. एक्ट्रेस ने कपिल शर्मा के शो में बताया था कि उनका नाम मां रजिंदर और पिता कुलविंदर के नाम को मिलाकर रखा गया है. जानिए उनके नाम का दिलचस्प मतलब.

Advertisement
रकुल प्रीत सिंह का नाम उनके माता-पिता से कनेक्टेड है. (Photo: ITG) रकुल प्रीत सिंह का नाम उनके माता-पिता से कनेक्टेड है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' आज यानी 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. 'दिवाली' के मौके पर रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म को देखने के लिए लोग बहुत ही उत्सुक हैं. लेकिन ये फिल्म सिर्फ इन तीनों कलाकारों की नहीं है इसके ऐसे बहुत से कलाकारों ने काम किया है, जिनका योगदान 'रामायण' में खूब रहा है. ऐसे में फिल्म की रिलीज के साथ ही फिल्म में नजर आ रहे सितारों की चर्चा तेज हो गई है. खासकर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने 'शूर्पणखा' वाले किरदार को लेकर सुर्खियों में हैं.

फिल्म में वो लंका के राजा रावण की बहन 'शूर्पणखा' का किरदार निभा रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रकुल प्रीत सिंह के नाम के पीछे भी एक बेहद दिलचस्प कहानी छिपी है? उनका नाम किसी आम तरीके से नहीं रखा गया, बल्कि इसमें उनके माता-पिता का प्यार जुड़ा हुआ है. खुद एक्ट्रेस ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में अपने नाम का मतलब और इसके पीछे की कहानी बताई थी. जिसे जानकर आप भी कहेंगे- वाह, कितना प्यारा नाम है!

Advertisement

माता-पिता के नाम से मिलकर बना 'रकुल'
रकुल प्रीत सिंह का नाम सुनने में जितना खूबसूरत लगता है, इसके पीछे की कहानी उससे भी ज्यादा खास है. दरअसल, एक्ट्रेस ने बताया था कि उनका नाम उनके माता-पिता के नाम को मिलाकर बनाया गया है. उनकी मां का नाम रजिंदर और पिता का नाम कुलविंदर है. ऐसे में मां के नाम से 'रा' और पिता के नाम से 'कुल' लेकर उनका नाम रकुल रखा गया.

यानी रकुल नाम के पहले हिस्से में उनकी मां और दूसरे हिस्से में उनके पिता का नाम शामिल है. उनके माता-पिता ने बेटी को यह नाम देकर अपने प्यार को एक खूबसूरत पहचान दी. यही वजह है कि एक्ट्रेस का नाम बाकी नामों से थोड़ा अलग और बेहद खास है.

'प्रीत' का मतलब भी है बेहद प्यारा
रकुल के नाम के साथ जुड़ा 'प्रीत' शब्द भी काफी खास है. इसका मतलब प्यार या प्रेम होता है. यानी एक्ट्रेस के पूरे नाम 'रकुल प्रीत' में प्यार की झलक मिलती है. जहां 'रकुल' नाम उनके माता-पिता के नामों को जोड़कर बना है, वहीं 'प्रीत' शब्द उनके नाम को और भी खूबसूरत बनाता है.

Advertisement

कॉमेडी शो में सुनाई थी नाम की दिलचस्प कहानी
एक्ट्रेस ने अपने नाम से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा 'द कपिल शर्मा शो' में सुनाया था. शो के दौरान उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता ने किस तरह अपने नाम के अक्षरों को जोड़कर उनका नाम रकुल रखा.   

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »