Old CD-DVDs Reuse Ideas: कबाड़ नहीं, बड़े काम की चीज है पुरानी CD-DVD! 8 तरह से इस्तेमाल कर चमक उठेगा घर

Old CD-DVDs Reuse Ideas: अगर आपके घर में पुराने CD या DVD बेकार पड़ी हैं, तो उन्हें फेंकने से पहले ये 8 आसान और स्मार्ट रीयूज आइडियाज जरूर जान लें. इन DIY हैक्स की मदद से आप केबल्स ऑर्गेनाइज कर सकते हैं, गार्डन की सुरक्षा कर सकते हैं और घर के कई रोजमर्रा के काम आसान बना सकते हैं.

Advertisement
घर में बेकार पड़ी CD और DVD आपकी रसोई में काम आ सकती है. (Photo: ITG) घर में बेकार पड़ी CD और DVD आपकी रसोई में काम आ सकती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

आजकल ओटीटी का जमाना है और सभी चीजें फोन से लेकर टीवी तक पर ऑनलाइन मौजूद होती हैं. लेकिन क्या आपको याद है एक समय ऐसा भी था जब फिल्में देखने या अपने मनपसंद सिंगर्स के गाने सुनने के लिए बाजार से CD या DVD खरीदकर लानी पड़ती थीं. उस समय में जो CD और DVD किसी खजाने से कम नहीं लगती थीं, वो आज घर में कबाड़ की तरह पड़ी होती हैं. है ना? हां, आपके घर की किसी अलमारी में भी पुरानी CD या DVD रखी हो सकती हैं.

अगर आपके घर में भी पुराने CD या DVD का ढेर पड़ा है और अब उनका कोई इस्तेमाल नहीं होता, तो उन्हें सीधे कूड़ेदान में फेंकने की गलती न करें. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से यही बेकार डिस्क आपके घर को ज्यादा ऑर्गेनाइज्ड, साफ-सुथरा और काम का बना सकती हैं. आज हम आपको पुरानी CD-DVD कई ऐसे काम बता रहे हैं, जिनके बारे में शायद आपने कभी सोचा भी न हो. 

1. स्टाइलिश कोस्टर बनाएं: पुरानी CD या DVD को ग्लू से आपस में चिपकाकर शानदार कोस्टर तैयार किए जा सकते हैं. इससे चाय, कॉफी या पानी के गिलास रखने पर टेबल पर दाग नहीं पड़ेंगे. आप चाहें तो CD या DVD का चमकदार हिस्सा बाहर रख सकते हैं या फिर अपनी पसंदीदा फिल्म या म्यूजिक एल्बम वाला हिस्सा.

Advertisement

2. चार्जिंग केबल्स को रखें ऑर्गेनाइज्ड: मोबाइल चार्जर, लैपटॉप केबल या HDMI वायर अक्सर आपस में उलझ जाते हैं. इन्हें पुरानी CD पर लपेटकर रखें और रबर बैंड या वेल्क्रो स्ट्रैप से बांध दें. ऐसा करने से जरूरत पड़ने पर सही केबल तुरंत मिल जाती है और तार उलझते भी नहीं हैं.

3. गार्डन से चिड़िया और जानवरों को रखें दूर: अगर आपके गार्डन में कबूतर, गिलहरी, खरगोश या दूसरे जानवर पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं, तो पुरानी CD बहुत काम आ सकती हैं. इन्हें धागे से पेड़ या पौधों के पास लटका दें. हवा चलने पर CD घूमेगी और उसकी चमक जानवरों को डराकर दूर रख सकती है.

4. रसोई में बनाएं स्पून रेस्ट: खाना बनाते समय अक्सर चम्मच या स्पैचुला रखने की जगह नहीं मिलती है और अक्सर उन्हें किचन प्लेटफॉर्म पर ही रख दिया जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो पुरानी CD का इस्तेमाल स्पून रेस्ट की तरह करें. इससे किचन प्लेटफॉर्म गंदा नहीं होगा और काम खत्म होने के बाद इसे साबुन-पानी से आसानी से साफ किया जा सकता है.

Advertisement

5. मोमबत्ती का पिघला वैक्स फैलने से बचाएं: अगर आपको मोमबत्तियां जलाने का शौक है, तो पुरानी CD को उसके नीचे रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे पिघला हुआ वैक्स टेबल या फर्नीचर पर नहीं गिरेगा. बाद में वैक्स सूख जाने के बाद आसानी से निकालकर CD को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है.

6. ड्राइववे या पार्किंग की पहचान आसान बनाएं: अगर आपके घर के बाहर लंबा ड्राइववे है या रात में पार्किंग करने में दिक्कत होती है, तो पुरानी CD को किनारों पर लगा दें. कार की हेडलाइट पड़ते ही ये चमकेंगे और रास्ता साफ दिखाई देगा.

7. ऊन और धागे को उलझने से बचाएं: अगर आपको बुनाई या क्रोशिया का काम करना पसंद है, तो ये ट्रिक आपके बहुत काम आ सकती है. ऊन को CD पर लपेटकर रखें और उसका सिरा बीच वाले छेद में फंसा दें. चाहें तो CD पर कलर या प्रोजेक्ट का नाम भी लिख सकते हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर सही धागा तुरंत मिल जाए.

8. पेंट पैलेट की तरह करें इस्तेमाल: अगर आप पेंटिंग या DIY प्रोजेक्ट करते हैं, तो पुरानी CD को पेंट मिलाने के लिए पैलेट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी चिकनी सतह पर रंग आसानी से मिक्स हो जाते हैं और इस्तेमाल के बाद इसे साफ करना भी आसान होता है.

Advertisement

पुराने CD फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें
हर पुरानी चीज बेकार नहीं होती. थोड़ी-सी समझदारी और क्रिएटिविटी से पुराने CD-DVD घर के कई छोटे-छोटे काम आसान बना सकते हैं. इससे न सिर्फ घर व्यवस्थित रहेगा, बल्कि प्लास्टिक कचरा भी कम होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »