फ्रीजर में रखी बर्फ से आ रही है अजीब बदबू? अपनाएं ये 2 मिनट वाला घरेलू नुस्खा, दूर होगी हर परेशानी

अक्सर फ्रीजर में रखी बर्फ से अजीब सी गंध आने लगती है जो ड्रिंक्स का स्वाद बिगाड़ देती है. इसके पीछे खुला हुआ खाना या पुरानी बर्फ हो सकती है. आसान घरेलू नुस्खों से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

Advertisement
अधिक दिनों तक बर्फ रखे रहने से उसमें से बदबू आने लगती है. (Photo: ITG) अधिक दिनों तक बर्फ रखे रहने से उसमें से बदबू आने लगती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

अगर आप भी गर्मी के मौसम में ठंडी ड्रिंक्स-जूस आदि को ठंडा करने के लिए बर्फ डालते हैं. धूम और उमस वाले मौसम में बर्फ वाली चिल्ड ड्रिंक्स से सारी गर्मी भाग जाती है. लेकिन कई बार फ्रिज से निकलने वाली बर्फ का स्वाद और गंध आपका मूड खराब कर देती है. क्या आप जानते हैं फ्रिज की बर्फ अगर पीते ही अजीब लगे तो गलती पानी की नहीं, बल्कि फ्रिज की हवा की भी हो सकती है. दरअसल, फ्रीजर में रखी बर्फ अक्सर आसपास के खाने की महक सोख लेती है. यह समस्या तब और बढ़ जाती है जब फ्रीजर में खाना सही तरीके से स्टोर न किया गया हो. 

Advertisement

एक्सपर्ट्स का मानना है कि फ्रीजर में हवा का कम्यूनिकेशन कम होने और खाने वाली चीजों से निकलने वाली भाप, कार्बनिक कंपाउंड (VOCs) के कारण बर्फ बासी लगने लगती है. इस समस्या से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है, इस बारे में जान लीजिए.

पैकिंग पर दें ध्यान

फ्रीजर में बर्फ की गंध का सबसे बड़ा कारण खुला हुआ खाना होता है. रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले पुराने बचे हुए खाने और अधिक स्मेल फैलाने वाले सामान को फ्रिज से हटाना चाहिए. इसका कारण है कि यदि आप फ्रीजर में तीखी गंध वाली चीजें जैसे मछली या कटा हुआ प्याज रखते हैं तो उनकी महक बर्फ के टुकड़ों में समा जाती है.

ध्यान रखें हमेशा ऐसी चीजों को एयरटाइट कंटेनर्स में ही रखें. बर्फ की ट्रे को ढककर रखना या सीलबंद बैग का उपयोग करना एक प्रभावी तरीका है ताकि बाहरी गंध बर्फ को प्रभावित न कर सके.

Advertisement

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

फ्रिज और फ्रीजर की दुर्गंध को सोखने के लिए बेकिंग सोडा एक बेहतरीन विकल्प है. फ्रीजर के एक कोने में बेकिंग सोडा का खुला डिब्बा रखने से यह हवा में मौजूद गंध को अपने अंदर खींच लेता है. 

द स्प्रूस के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फ्रिज की फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए हर 3 महीने में बेकिंग सोडा के डिब्बे को बदलते रहना चाहिए. यह न केवल बर्फ को साफ रखता है बल्कि पूरे फ्रीजर की हवा को भी शुद्ध बनाता है.

बर्फ को नियमित रूप से बदलें

पुरानी बर्फ धीरे-धीरे आसपास की नमी और गंध को सोखती रहती है. अगर आपने काफी समय से फ्रीजर की बर्फ का इस्तेमाल नहीं किया है, तो उसे फेंक देना ही बेहतर है. हर 2 हफ्ते में बर्फ की ट्रे को खाली करना और उसे गर्म पानी व साबुन से धोना जरूरी है. इससे जमी हुई गंध निकल जाती है और नई जमने वाली बर्फ एकदम प्योर और टेस्टलेस रहती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement