Garden Ant Tips: आंगन या रास्ते के बीच बिल बना रही हैं चींटियां...उखड़ रही हैं टाइल्स? एक्सपर्ट्स ने बताया जड़ से सफाया करने का आसान तरीका

Garden Ant Tips: घर के बाहर आंगन या रास्ते पर लगी इंटरलॉकिंग टाइल्स के बीच चींटियों का बिल बनाना टाइल्स को कमजोर और ढीला कर सकता है. अगर आप सिर्फ स्प्रे करके उनसे छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे हैं, तो बता दें ये काफी नहीं है. चलिए जानते हैं कैसे चींटियों से छुटकारा पाया जा सकता है.

Advertisement
चींटियां टाइल्स के बीत की मिट्टी खोदकर सुरंग बना लेती हैं. (Photo: ITG) चींटियां टाइल्स के बीत की मिट्टी खोदकर सुरंग बना लेती हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST

Garden Ant Tips: घरों में या गार्डन में चींटियां दिखना कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन अगर यही चींटियां घर के बाहर बने रास्ते या आंगन में लगी टाइल्स की इंटरलॉकिंग के बीच अपना बिल बनाने लगें, तो ये लोगों को लिए बहुत बड़ी परेशानी बन सकती हैं. शुरुआत में चींटियों का टाइल्स की इंटरलॉकिंग में घुसकर उसे खोदना ज्यादा नजर नहीं आता है. आपको ये सिर्फ मिट्टी के छोटे-छोटे ढेर जैसा लगता है, लेकिन धीरे-धीरे चींटियां टाइल्स के बीच से घुसकर अंदर ही अंदर सुरंगें बना लेती हैं.

चींटियों द्वारा बनाई गई ये सुरंगें टाइल्स को हिलाने लगती हैं. इसकी वजह से टाइल्स पर जरा सा प्रेशर पड़ते ही वो टूट सकती हैं और जमीन ऊबड़-खाबड़ हो सकती है. ऐसी जमीन पर ठोकर लगने का खतरा भी बढ़ जाता है. हालांकि, अच्छी बात ये है कि कुछ आसान तरीके अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक रोक सकते हैं. आज हम आपको विदेशी एक्सपर्ट्स के बताए गए कुछ तरीके बताने वाले हैं, जिनमें आप चींटियों को टाइल्स के बीच उनके बिल बनाने से रोक सकते हैं.

टाइल्स के बीच घर क्यों बना लेती हैं चींटियां?
गार्डन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, टाइल्स के बीच मौजूद सूखी और रेतीली जगह चींटियों को बहुत पसंद आती है. अगर वहां की रेत कमजोर हो जाए या निकलने लगे, तो चींटियां आसानी से नीचे सुरंग बनाकर अपना घर तैयार कर लेती हैं. समय के साथ इसकी वजह से टाइल्स अपनी जगह से आसानी खिसक सकती हैं.

Advertisement

सिर्फ स्प्रे छिड़कने से नहीं होगा काम
अगर आपको लगता है कि चींटियों पर स्प्रे मारते ही समस्या खत्म हो जाएगी, तो ऐसा नहीं है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि स्प्रे सिर्फ ऊपर दिख रही चींटियों को मारता है, जबकि बहुत सारी चींटियां जमीन के अंदर होती है, जहां उनकी क्वीन भी रहती है. इसलिए केवल स्प्रे करने से आपको चींटियों से छुटकारा नहीं मिलता है.

आउटडोर एंट बैट का करें इस्तेमाल
चींटियों से छुटकारा पाने के लिए आउटडोर एंट बेट अच्छा ऑप्शन माना जाता है. आपको इसे वहां रखना चाहिए, जहां चींटियां सबसे ज्यादा आती-जाती दिखें.

चींटियां इस बेट को अपने बिल तक ले जाती हैं और सभी चींटियों में बांट देती हैं. इससे धीरे-धीरे चींटियों की रानी और बाकी कॉलोनी पर भी असर पड़ता है. 
 
एक साथ कई बेट लगाने से मिल सकता है अच्छा रिजल्ट
एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक ही बेट लगाने के बजाय पैक में मिले सभी बेट्स का एक साथ इस्तेमाल करें. चींटियों का बिल कितना बड़ा है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. ऐसे में बहुत सारे बेट्स का इस्तेमाल करना अच्छा रिजल्ट दे सकता है. करीब एक महीने बाद बेट बदल देना चाहिए, क्योंकि समय के साथ वे सूख जाते हैं और उनका असर कम हो सकता है.

Advertisement

शुरुआत में चींटियां ज्यादा दिखें तो घबराएं नहीं
बेट लगाने के बाद शुरुआती कुछ दिनों में चींटियों की संख्या बढ़ी हुई नजर आ सकती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादा चींटियां बेट तक पहुंचती हैं. आमतौर पर एक हफ्ते के भीतर उनकी संख्या कम होने लगती है.  

मिट्टी के ढेर बार-बार बन रहे हैं तो क्या करें?
अगर चींटियों की संख्या कम होने लगे, तो मिट्टी के ढेर साफ कर दें. लेकिन अगर फिर से वहीं मिट्टी जमा होने लगे, तो चींटियों को भगाने वाले स्प्रे लाएं, जिसकी नोजल पतली हो और सीधे बिल के अंदर छिड़क दें.  

चींटियों के कारण खराब हुए रास्ते को ऐसे ठीक करें
अगर चींटियों ने टाइल्स के बीच की रेत निकाल दी है, तो पहले पुरानी और खराब रेत को अच्छी तरह साफ करें. इसके बाद नई पॉलिमेरिक सैंड भरें और पानी डालकर उसे सेट होने दें. सही तरीके से ये काम करने पर टाइल्स दोबारा मजबूत हो जाती हैं और चींटियों के लिए बिल बनाना मुश्किल हो जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »